Feb 28, 2019

0301 रेडियोएक्टिविटी Radioactivity

0301 स्पन्दन : रेडियोएक्टिव
...
होता स्वत: क्षरण परमाणु,एल्फा बीटा गामा नाम
खतरनाक बहुत उपयोगी भी, जो लेते जैसा काम
...
©Jangidml.170301
...
संदर्भ : हेनरी बेकरल, (Antoine Henri Becquerel) फ्रांस भौतिकविद ने 1 मार्च, 1896 को परमाण्विक रेडियोएक्टिव गुणधर्म की खोज की। इस खोज पर 1903 को नोबेल पुरस्कार मिला।
***

Feb 27, 2019

0228 विज्ञान दिवस Science day

0228 स्पन्दन : विज्ञान दिवस
...
कण कण में ज्ञान भरा,कण कण बड़ा विशाल
पृथ्वी आकाश ब्रह्मांड, विज्ञान का सब कमाल
गति शक्ति संचार तकनीक, स्वास्थ्य और रक्षा
मनोरंजन नभ सागर धरा,सुखद विज्ञानी जाल
...
©jangidml.170228
...
संदर्भ : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National science day) 28 फरवरी. भारतीय महान वैज्ञानिक श्री चंद्रशेखर वेंकट रमन ने प्रकाश से संबंधित प्रभाव 28 फरवरी 1928 को खोज की, जिसे 'रमन प्रभाव' कहते हैं. इसी खोज के संदर्भ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है. इस वैज्ञानिक उपलब्धि पर 1930 में इन्हें नोबेल पुरस्कार मिला. 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया. भौतिकविद सी. वी. रमन का जन्म 7 नवम्बर, 1888 त्रिचुरपल्ली, तमिलनाडु व देहांत 21 नवम्बर, 1970 बैंगलोर में हुआ.
***

Feb 26, 2019

0227 चन्द्रशेखर आज़ाद Chandra Shekhar Azad

0227 स्पंदन : आज़ाद पुण्यतिथि
...
युवाशक्ति  जोश  उत्साह भरा
स्फूर्ति सजग और स्वाभिमान
आजादी  की   खातिर   संघर्ष
जन जन  ये जागा  हिन्दुस्तान
...
©Jangidml.170227
...
सन्दर्भ : पंडित चंद्रशेखर तिवारी आज़ाद, जिन्होंने 27 फ़रवरी, 1931, एल्फ़्रेड पार्क, इलाहाबाद अंग्रेजों से घिर जाने और संघर्ष के बाद अपनी ही पिस्टल की गोली से इच्छामृत्यु का वरण किया। प्रण था, जीते जी अंग्रेजों के हाथ न आना। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रगामी विचारक एवं साहसी क्रांतिकारी थे। दल में उनका नाम ‘क्विक सिल्वर’ (पारा)। जन्म 23 जुलाई, 1906 ,भावरा, मध्य प्रदेश।
***

Feb 25, 2019

0226 गैलेलियो Galileo Galilei

0226 स्पन्दन : गैलिलियो
...
धर्म  और  विज्ञान  का, पहला  यह  टकराव
'पृथ्वी घूमती सदा', न   समझा  इनका  भाव
रिवाज़  और  व्यवहार में, होती है अंधभक्ति
तकनीकी और विज्ञान के,सुखद लगे प्रभाव
...
©jangidml.170215
...
सन्दर्भ : महान खगोल विज्ञानी, गणितज्ञ, भौतिकविद एवं दार्शनिक गैलीलियो (Galileo Galilei), इटली. आधुनिक विज्ञान को नई दिशा दी. 26 फरवरी, 1616 इनके द्वारा पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिक्रमण को रोमन कैथोलिक चर्च ने धर्म विरुद्ध बताया एवं रोककर नज़रबंद की सजा. जन्म 15 फ़रवरी 1564, पीसा, इटली एवं मृत्यु 8 जनवरी 1642 (उम्र 77)
****

Feb 23, 2019

0224 ग्रेगोरियन कैलेंडर Gregorian Calendar

0224 स्पन्दन : ग्रेगोरियन कैलेंडर
...
नया कैलेंडर ग्रेगोरियन, सूरज के  संग आज
सारे जहाँ में एकरूप से, नया कैलेंडर  आज
गहन गणना एकरूपता, बना नया  इतिहास
कालखण्ड संग समेटे, पल पल सप्ताह मास
...
©jangidml.180224
...
सन्दर्भ : 24 फरवरी,1582 में पोप ग्रेगोरी XIII (Pop Gregory XIII) द्वारा जुलियन कैलेंडर के स्थान पर नया कैलेंडर लागू किया. यह सूर्य परिक्रमण पर आधारित कैलेंडर जुलियन (Julian) कैलेंडर का सुधरा हुआ रूप था, ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian calendar) के नाम से जाना जाता है. इसके निर्माण में क्रिस्टोफर क्लेविस की मुख्य भूमिका रही. इस कैलेंडर में वर्ष की अवधि 365. 2425 दिन मानी गई और चार साल अंतराल में फरवरी में एक दिन अतिरिक्त जोड़ते हुए 'लीप ईयर' की व्यवस्था की गई. ज्ञातव्य है कि सूर्य परिक्रमण के अनुसार यह चक्र 400 वर्ष अंतराल में दोहराया जाता है. संसार भर में सूर्य और चन्द्र परिक्रमण आधारित करीब 50 कैलेंडर प्रचलित है.
***

0223 एल्युमीनियम Aluminum

0223 स्पंदन : एल्युमीनियम
...
चांदी सरीखा तेज चमकता,हल्का कितना भार
बर्तन मशीनें  यंत्र भी बनते, उपयोगी यह संसार
...
©jangidml
...
संदर्भ : एल्युमीनियम (Aluminium, Al) चांदी जैसा चमकता हल्के भार वाली बहु उपयोगी धातु है। पृथ्वी के कुल द्रव्यमान में 1.59% और सतह में 8% का योगदान है। इसकी खोज एच सी ओर्स्टेड ने 1824 में की और चार्ल्स मार्टिन हाल, अमेरिका ने 23 फरवरी, 1886 को इसे सरलतम और कम लागत पर प्राप्त करने को प्रदर्शित किया। ज्ञातव्य है कि एल्युमीनियम बर्तन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मने जाते है।
***

Feb 21, 2019

0222 डॉली Dolly

0222 स्पन्दन : डॉली Dolly
...
रक्तबीज है डॉली भेड़, अजर अमर तस्वीर
धनी  बहुत  ताकत के बल, बदलेंगे तकदीर
घर घर  शक्लें  एक जैसी, होंगे  हर इन्सान
एक सेल से उत्पन्न होंगे, लाखों लाख शरीर
...
©jangidml.180222
...
सन्दर्भ : 22 फरवरी,1997 को स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक इयान विलमुट (Ian Wilmut) एवं सहयोगी वैज्ञानिकों ने क्लोन भेड़ 'डॉली' को संसार के समक्ष बताया. इस भेड़ का जन्म 5 जुलाई ,1996 तथा 14 फरवरी, 2003 को मृत. कलोंनिंग के अंतर्गत सेल के प्रतिरूपण से विकसित हुई और अपने जीवनकाल में 6 बच्चे दे गई. ज्ञात है कि ऐसा प्रयोग 1952 में मेंढक पर हुआ. बाद में विविध जानवरों पर भी सफल प्रयोग हुए. खतरा तो और भी बढ़ेगा जब इंसानी क्लोन से एक जैसे इंसानों की बाढ़ आएगी.
***

Feb 20, 2019

0221 मातृभाषा Mother Language

0221 स्पंदन : मातृभाषा दिवस
...
बोलना  लिखना पढ़ना है आसां
गर भाषा  बोलें  हम सब अपनी
संस्कृति विरासत  पहचान रहेगी
निजभाषा गौरव श्रीवृद्धि अपनी
...
©jangid.170221
...
संदर्भ : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) 21 फरवरी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1999 से. विश्व भर में करीब 7000 भाषाएं प्रचलित है. कई भाषाएं समय के साथ मृतप्राय हो रही है. 2011 की भाषा सर्वे के अनुसार 122 भाषाएं जो 10000 या अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है. राष्ट्रभाषा हिन्दी 40% से अधिक लोगों द्वारा काम ली जाती है. यह विश्व की दूसरी भाषा है जो अधिक लोगों द्वारा बोली जाती है. ज्ञातव्य है कि विश्व स्तर पर पहली मैंडरिन और तीसरी स्पेनिश. भारत में 12% अंग्रेजी दूसरी भाषा के रूप में एवं 8% बंगाली उपयोग ली जाती है. भारत में 22 भाषाएं आठवीं अनुसूची में मान्य है और कई भाषाएं इसमें शामिल होने की कतार में है. राजस्थानी भाषा भी केंद्रीय मान्यता के लिए संघर्षरत है. राजस्थान में राजस्थानी बोलने वालों की संख्या 56% आंकी गई है. प्रवासी राजस्थानी इसे प्राथमिकता देते हैं.
***

Feb 19, 2019

0220 सामाजिक न्याय Social Justice

0220 स्पंदन : सामाजिक न्याय
...
मानव मानव  सब है बराबर
मिले  सबको  बराबर  न्याय
ऊँच नीच का छोड़ भेदभाव
मत कर  तनिक भी अन्याय
...
©Jangidml.170220
...
संदर्भ : विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World day of social justice) 20 फरवरी। 2007 से संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित। सामाजिक न्याय ही समस्त भेदभाव यथा धर्म, जाति, रंग, संस्कृति, असमर्थता, देश आदि से मुक्त हो समुचित विकास के लिए अग्रसर बना सकता है। शांति, समता और सहअस्तित्व ही कल्याणकारी होता है।
***

Feb 18, 2019

0219 कोपरनिकस Copernicus

0219 स्पंदन : कोपरनिकस
...
पृथ्वी और ग्रह सब घूमते,सूरज के चारों ओर
नये  सिद्धांत  खगोल से, उठने  लगा था शोर
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : निकोलस कॉपरनिकस (Nicolaus Copernicus), पोलैंड निवासी महान वैज्ञानिक, गणितज्ञ और खगोलविद। सौरमण्डल में ग्रहों का सूर्य के चारों ओर घूमने का सिद्धांत प्रतिपादित किया जो धार्मिक परम्पराओं के विपरीत था। निषिद्ध भी किया। वैचारिक क्रांतिकारी। जन्म 19 फरवरी, 1473 और देहांत 24 मई, 1543.
***

0219 छत्रपति शिवाजी Chhatrapati Shivaji

0219 स्पन्दन : छत्रपति शिवाजी
...
शक्तिस्वरूपा  विदुषी  माता
सद् गुरु  ज्ञानी  मिले  समर्थ
शक्ति  साहस स्वाभिमान से
शिवा ने बदला  जीवन अर्थ
...
©jangidml.170219
...
संदर्भ : छत्रपति शिवाजी स्वाभिमान एवं शौर्य के प्रतीक महान मराठा शासक। मराठा साम्राज्य संस्थापक। शासन 1642 से 1680 तक। जन्म 19 फरवरी,1627  या 1630, शिवनेरी,महाराष्ट्र । माता जीजा बाई एवं पिता  शाहजी भोंसले। गुरु समर्थ रामदास। देहांत 3 अप्रैल, 1680.
***

Feb 17, 2019

0218 रामकृष्ण परमहंस Ramkrishn Paramhans

0218 स्पन्दन : रामकृष्ण परमहंस
...
शक्ति भक्ति सम भावना, सब मानव मानव एक
उनको ही ईश्वर मिलता,  मन  वचन  कर्म है नेक
छोटा  बड़ा  न  कोई  धर्म, है  सबके  धर्म समान
विद्या  अविद्या  भेद  कर,  सर्वत्र  मानवता  एक
...
©Jangidml.170218
...
संदर्भ : स्वामी रामकृष्ण परमहंस(गद्दाधर चट्टोपाध्याय) का जन्म 18 फरवरी,1836 हुगली बंगाल में हुआ। महान संत और विचारक। सब धर्मों के समान होने व एकता का संदेश दिया। इनके गुरु तोतापुरी एवं जगप्रसिद्ध शिष्य स्वामी विवेकानंद। माँ काली, दक्षिणेश्वर मन्दिर के भक्त। कैंसर के कारण 18 अगस्त, 1886 को देहावसान।
***

0217 Shri Vishvakarma श्री विश्वकर्मा

0217* स्पन्दन : श्री विश्वकर्मा जयंती
...
शिल्प  कौशल  वास्तु ज्ञान, देवों में प्रिय भगवान
भव्य तकनीक नव सृजन, विश्वकर्मा देते वरदान
...
©Jangidml.170207
...
संदर्भ : शिल्पाचार्य भगवान श्री विश्वकर्मा का जन्मोत्सव माघ सुदी 13 को मनाया जाता है। ब्रह्मा के मानस पुत्र महर्षि अंगिरा के प्रपौत्र।  विविध शिल्प, विज्ञान, कला, कौशल आदि में निष्णात। विज्ञान, शिल्प एवम् वास्तु शास्त्र के प्रणेता थे। वैदिक आध्यात्मिक साहित्य में इनका विशद् वर्णन किया गया है। पुष्पक विमान, स्वर्ण नगरी लंका, इन्द्र नगरी, सुदर्शन चक्र, वीणा आदि कतिपय उदाहरण है। आदि शंकराचार्य विश्वकर्मा वशंज, जिन्होंने सनातन धर्म की रक्षा की। तकनीकी कॉलेजों, कल कारखानों में श्री विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर तकनीकी कुशलता एवं सफलता की कामना करते हैं।
***

Feb 15, 2019

0216 दादा साहेब फाल्के

0216 स्पन्दन : दादा साहब फाल्के ... फिल्मों के पितामह थे,मनोरंजन के सच्चे दूत इतिहास रचा मनोरंजन में,मेहनती और सपूत धर्म कर्म व्यवहार को, दे दिया रूप अनुपम सजीव चित्रमय झांकियाँ,भाव भर दिये बहुत ... ©jangidml.180216 ... संदर्भ : भारतीय सिनेमा के जनक धुंडिराज गोविन्द, दादासाहेब फाल्के। फ़िल्म लेखन, निर्देशन, एडिटिंग, लेब कार्य आदि सभी स्वयं फाल्के को करना पड़ता था। "राजा हरिश्चन्द्र" पहली भारतीय फिल्म इनके द्वारा बनी छह माह में 3700 फीट की लंबी फिल्म तैयार की गई जिसे 21 अप्रैल 1913 को ओलम्पिया सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की। आपने अपने जीवनकाल में 95 फिल्में एवं 26 लघुफ़िल्म बनाई और सिनेमाई मनोरंजन को नई दिशा दी। जन्म 30 अप्रैल, 1870 एवं स्वर्गवास 16 फरवरी,1944. ***

0215 कंप्यूटर Computer

0215 स्पन्दन : कम्प्यूटर
...
गणित गणना स्मृति का, विकसित अद्भुत यंत्र
सरल हुआ डाटा रखना,लगता जादूई सा मन्त्र
घर ऑफिस  शिक्षा स्वास्थ, बैंक या है व्यापार
मनोरंजन का आधार बना, संचार  सुविधा तंत्र
...
©jangidml.180215
...
सन्दर्भ : प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Calculator) का एकर्ट एवं मौचली (J. Presper Eckert & John Mauchly) द्वारा पेंनेसिल्विन्या विश्विद्यालय, अमेरिका में 1946 में प्रदर्शन. 30 टन के इस कंप्यूटर में 18000 वैक्यूम ट्यूब, 1500 रिले आदि का उपयोग किया गया. 30×50 वर्गफीट की जगह घेरने के साथ 200 किलोवॉट ऊर्जा खर्च करता. आर्मी के कार्य विशेष के लिए बना यह कंप्यूटर 15 फरवरी, 1946 को समर्पित. यह कंप्यूटर 20 सेकण्ड में वह गणना करने में सक्षम थी जो एक व्यक्ति 100 साल में कर पाता.
***

Feb 14, 2019

1902 भोर

1902 भोर (silence before dawn)

•••
ये कैसा सन्नाटा
कुछ पल पहले
सपनों की गहरी नींद में
तैर रहे थे यहाँ वहाँ
सीमाओं से मुक्त हो
कर रहे थे विचरण
पृथ्वी से अंतरिक्ष तक
अहा!
कैसा अद्भुत
अविस्मरणीय
मनोरम दृश्य थे
सपनों की तंद्रा टूटी
भोर ने दी अब दस्तक
आँखें आधी खुली
करवट बदली
मंदिम रोशनी फैली
फिर
उग आयेगा सूरज
चहकेगी
यहाँ वहाँ
दरख्तों पर
बैठी चिड़ियाएँ
पर
अभी
सोई हुई
अलसाई हुई
ये सारी पृथ्वी
अद्भुत शांति
अलौकिक शांति
मैं हूँ
कितना आनन्दित
कितना आल्हादित
भोर से पहले सन्नाटे में
•••

©Jangid ML
2019/02/14 20:43

***

1902 silence before dawn

•••
How it silence
A few moments ago
In the deep sleep of dreams
Were floating here
Free from borders
Were wondering
From Earth to Space
Ah!
How wonderful
Unforgettable
Had panoramic views
Dream breaks
Knock now
Eyes open before
Turnover
Low light spreads
Again
The sun will rise
Chirping
Here there
On the tree
Birds Sitting
But
now
Slept
Sluggishness
Whole earth
Wonderful peace
Supernatural peace
I am
So much glad
How lovely
The silence before dawn
•••

© Jangid ML
 2019/02/14 20:43
(Poetslineprompts: silence before Dawn, 14-19 Feb, 2019)
***

0214 प्यार Love Valentine's Day

0214 स्पन्दन : प्यार
...
प्यार तो बस प्यार है, न जातधर्म का दाब
न देश का न विदेश का,न उम्र का हिसाब
बहता जल शीतल कभी,बहता लावा गर्म
ताज बन गए यहाँ, कभी छप गई किताब
...
©jangidml.170214
...
संदर्भ : वेलेंटाइन डे (Valentine's Day), 14 फरवरी। 270 ईस्वी राजा क्लाउडियस  (Claudius II Gothicus), रोम ने प्यार और शादी नहीं करने की राजाज्ञा दी। नैसर्गिक न्याय के लिए संत वेलेंटाइन (St. Valentine) ने इस के विरुद्ध अपना बलिदान दिया था। मानव ही नहीं बल्कि समस्त प्राणी जगत प्रेम से आबद्ध रहता है।
***

Feb 13, 2019

0213 Radio रेडियो

0213 स्पन्दन : रेडियो
...
घर-घर गूँजे आकाशवाणी, सुनते लगा के कान
काम के  संग  नाटक कहानी, न्यूज़ गायन गान
...
©Jangidml.170213
...
संदर्भ : विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) 13 फरवरी। यूनाइटेड नेशन्स रेडियो,1946 की स्थापना की याद में 2013 से मनाया जाता है। भारत में 1927 रेडियो सेवा चालू। 1937 में इसे 'आल इण्डिया रेडियो' फिर 1957 में 'आकाशवाणी' नाम दिया गया। आधुनिक समय में टीवी, मोबाइल आदि के कारण इसका उपयोग एवं विस्तार धीमा।
****

Feb 11, 2019

0211 Thomas Edison

0211 स्पन्दन : एडीसन
...
उतरा घर घर सूर्य धरा पर,जगमग सकल संसार
एडिसन  है अजर अमर, कर हज़ार  आविष्कार
...
© Jangidml.170211
...
संदर्भ : थॉमस अल्वा एडीसन का जन्म 11 फरवरी,1847, अमेरिका। मात्र तीन माह की स्कूली शिक्षा। महान आविष्कारक। औद्योगिक शोध और विकास कार्य। इनके नाम 1093 आविष्कार पेटेंट है जिनमें समस्त मानवजाति हितार्थ यथा बल्ब, फोनोग्राम, माइक्रोफोन, वीडियो कैमरा, विद्युत जनरेटर आदि शामिल है। 18 अक्टूबर, 1931 को देहावसान।
***

Feb 6, 2019

02.07 Space Walk

0207 स्पंदन : मानव उड़ान
...
अंतरिक्ष में चल रहे हैं, बिना  किसी राह
मानवता के हितकर है, इनकी एक चाह
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : अंतरिक्ष में नासा (NASA) के स्पेस शटल के दो अंतरिक्षयात्री ब्रूस मैककैंडलेस (Bruce McCandless II) तथा रॉबर्ट स्टीवर्ट (Robert L. Stewart) ने बिना मानवीय सहयोग के अंतरिक्ष में 2 फरवरी, 1984 को चहल कदमी की।
***