Apr 30, 2019

0501 मजदूर दिवस Labour Day

0501 स्पन्दन : मजदूर
...
खेत  खलिहान  कारखाने, दुर्गम काज है खदान
नव निर्माण श्रम सींचता,जय जय श्रमिक महान
...
©jangidml
...
संदर्भ : अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस ( Labour Day, May Day या International Labour Day 2019)1मई। 1989 से यह दिवस। शिकागो, अमेरिका 1 मई, 1886 को 8 घण्टे कार्य हेतु प्रदर्शन की याद में। विश्व भर में मजदूरों के सम्पूर्ण हित में चिंतन। भारत में 1923 से। ज्ञातव्य है कि विश्व भर में जन-जन को मजदूर वर्ग के श्रम से ही उत्पादन और सुविधाएं मिलती है। श्रम मंत्रालय की ओर से अब इनके सुरक्षा, बाल श्रम निषेध, मजदूरी आदि बाबत कानून बने हुए हैं।
***

0430 वर्ल्ड वाइड वेब WWW

0430 स्पंदन : WWW
...
वर्ल्ड  वाइड  वेब  चला, घर  घर  बिछे जाल
अद्भुत  अनुपम  ये   कला, एक  सुर है ताल
सहज सूचना मिल जाती,ज्ञान कला विज्ञान
मनोरंजन  व्यापार शिक्षा, जो चाहो वो माल
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web, WWW)के जनक टीम बर्नर्स-ली (Tim Berners-Lee) है जो सर्न ( CERN ) में वैज्ञानिक रहे। 30 अप्रैल, 1989 को www पर पब्लिक डोमेन (domain)के लिए प्रस्तुत की। 1993 से सर्न ने www के उपयोग की खुली छूट दी। यह सूचनाओं के आदान प्रदान में अत्यंत उपयोगी एवं महत्त्वपूर्ण। इसके माध्यम से विश्व की सीमाएं क्षीण हो गई।
***

Apr 28, 2019

0429 राजा रवि वर्मा Raja Ravi Verma

0429 स्पन्दन : राजा रवि वर्मा
...
पूर्ण और अद्भुत चित्रकला, सजग सधा चित्रकार
जीवंत जन वैभव दिखते, सहज कलम अधिकार
...
©jangidml
...
संदर्भ : राजा रवि वर्मा विश्व प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार, का जन्म 29 अप्रैल, 1848, किलिमनूर, केरल में हुआ था । आपने पौराणिक काल के व्यक्तित्वों के चित्र बना सजीवता भर दी। महाभारत, रामायण आदि काल के व्यक्ति-चित्रण अद्वितीय और अनुपम है। ये चित्र अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।
***

Apr 27, 2019

0428 कार्य पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य

0428 स्पन्दन : कार्य पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य
...
स्कूल  स्टेशन  हो  हॉस्पिटल, उद्योग या खदान
सहज मित्रमय वातावरण, सम्पूर्ण सुरक्षा ध्यान
दायित्वों का  समुचित  वहन, रखनी है सजगता
राष्ट्रहित और  मानवहित, समुचित  करे उत्थान
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व दिवस - कार्य पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य ( World Day for Safety and Health at Work) 28 अप्रैल। माना जाता है कि 541 मिलियन युवा श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें 37 मिलियन बाल श्रमिक। गैर घातक कार्य में 40 प्रतिशत पीड़ित जबकि 25 प्रतिशत युवा श्रमिक चोटिल। वस्तुतः कार्य स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की व्यवस्था अनिवार्य है। 1996 से श्रमिक संगठन ( ILO ) की सक्रिय भूमिका के बाद 2003 से इस तिथि को आयोजन प्रारंभ।
***

Apr 26, 2019

0427 महिला शिक्षा Women Education

0427 स्पन्दन : महिला शिक्षा
...
आधुनिक शिक्षा नींव पड़ी,महिला शिक्षा समान
दो पहियों  की  जीवन गाड़ी, नारी को  देना मान
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : कलकत्ता विश्वविद्यालय ने 27 अप्रैल, 1878 में अपने विश्वविद्यालय में महिला शिक्षा की पहल करते हुए प्रवेश परीक्षाओं में स्वीकृति प्रदान की। शिक्षित नारी परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति की सशक्त धुरी होती है। वर्तमान समय में हर क्षेत्र में नारी सक्रिय है और इसे और अधिक अवसर दिये जाने की अपेक्षा है। प्राचीन भारत में भी महिलाओं को शिक्षा सुलभ थी। गार्गी, मैत्रेयी आदि। ज्ञातव्य है कि महिलाओं के लिए समर्पित "राष्ट्रीय महिला कोष" की स्थान भी 27 अप्रैल, 1993 को हुई।
***

Apr 25, 2019

0426 चर्नोबिल त्रासदी Chernobyl

0426 स्पन्दन : चर्नोबिल
...
भस्मासुर सा परमाणु संयंत्र, करता घातक घात
तुरन्त मारता इंसानों को ये, असर युगांतर  सात
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : रूस के चर्नोबिल, यूक्रेन (Chernobyl, Ukrainian) 26 अप्रैल, 1986 में परमाणु संयंत्र (Chernobyl nuclear power station) में विस्फोटयह त्रासदी (disaster) खतरनाक साबित हुईकुछ लोग तत्काल मृत्यु को प्राप्त और 50 लाख लोग प्रभावितखतरनाक विकिरण यूरोपीय देशों तक पहुंचा। कैंसर के जनक और विकृति के वाहक इन विकिरणों का प्रभाव कई वर्षों तक रहेगा। ऊर्जा की निर्भरता परमाणु संयंत्रों पर अधिक हो रही है।
***

Apr 24, 2019

0425 मलेरिया Malaria

0425 स्पन्दन : मलेरिया
...
मार रहा  पिद्दी सा  मच्छर, पी इन्सानी खून
स्वच्छ सफाई जल निकास,अप्रैल  मई जून
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व मलेरिया दिवस (World Malaria Day) 25 अप्रैल। संक्रमित मादा एनाफ़िलीज मच्‍छर द्वारा काटने से कम्पकम्पी से बुखार 'मलेरिया'। विश्व स्वास्थ्य संगठन रिपोर्ट 2017 के अनुसार दुनिया में हर वर्ष क़रीब 2180 लाख लोग मलेरिया से पीड़ित होते हैं, जिनमें क़रीब 4.35 लाख रोगी मौत केे शिकार। इनमें आधे पाँच साल से कम के बच्चे। ज्ञातव्य है कि रुका हुआ और गंदा पानी मच्छरों के पनपने की नर्सरी होती है। अफ्रीका, मध्य भारत अधिक प्रभावित।
***

Apr 23, 2019

0424 जोशुआ स्लोकम Joshua Slocum

0424 स्पन्दन : जोशुआ स्लोकम
...
एक एकेला  चल पड़ा, देख  महासागर अथाह
विषम प्रकृति जोश गज़ब,धरा की कर ली थाह
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : जोशुआ स्लोकम (Joshua Slocum, फरवरी 20, 1844 - नवम्बर 14, 1909) अमेरिका, 24 अप्रैल,1895 बोस्टन से स्प्रे (spray) नाम की जहाज़ से समुन्द्र को चीरते हुए 74000 किमी, करीब 3 वर्ष तक अकेले यात्रा करते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाया। यात्रा पूर्ण कर 27 जून,1898 रोडे आइलैंड पहुँचे।
***

0424 पंचायतीराज Panchayati Raj

0424 स्पंदन : पंचायत
...
गांव गांव में  पंचायतें, सरपंच करते राज
अब पंचों की पंचायती,लोकतंत्र सरताज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस ( Panchayati Raj) 24 अप्रैल। लोकतंत्र की सबसे पहली कड़ी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से सरपंच एवं पंच का चुनाव। इसमें त्रिस्तरीय व्यवस्था- ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला पंचायत। 24 अप्रैल, 1993 को 23 वें संविधान संशोधन के अंतर्गत पंचायतीराज संवैधानिक बन गया। राजस्थान में 33 जिलों में 2295 पंचायत समिति एवं 9892 ग्राम पंचायतें। राजस्थान के नागौर के बगदरी गांव से 2 अक्टूबर, 1959 को श्री नेहरू द्वारा पंचायत राज व्यवस्था की शुरुआत। प्राचीन भारत में इस व्यवस्था के प्रमाण है।
***

0423 पुस्तक दिवस Book

0423 स्पन्दन : पुस्तक
...
पुस्तक ज्ञान  का भंडार है, धर्म संस्कृति संस्कार
इतिहास नूतन पुरातन है, विज्ञान जगत का सार
भाषा गणित  कौशल मिले, सच्चा मित्र व्यवहार
दर्शन  कहानी  कविताओं से, रचे  सुखद  संसार
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व पुस्तक एवं कापीराईट दिवस ( World Book and Copyright Day ) 23 अप्रैल। यूनेस्को द्वारा 1995 से। यह दिन विश्व प्रसिद्ध महान नाटककार विलियम शेक्सपियर की स्मृति को भी ताज़ा करती है जिनका जन्म 23 अप्रैल, 1564 इंग्लैंड में हुआ। इन्होंने 35 कालजयी नाटकों की रचना की और 150 से अधिक कविताएं रची थी। देहावसान 23 अप्रैल, 1616 में हुआ। अच्छी पुस्तकें सच्चे मित्र। समग्र मानवीय हितार्थ सत्साहित्य पढ़े और पढावें। भारतीय वेद उपनिषद आदि अनुपम धरोहरें हैं। साहित्य में कालिदास, तुलसीदास, वाल्मीकि, वेदव्यास आदि की रचनाएं प्रेरित करती है।
***

Apr 21, 2019

0422 लेनिन Lenin

0422 स्पन्दन : लेनिन
...
क्रान्ति के जनक साहसी, हित मजदूरों के संग
रूस को पहचान दिलाई, साम्यवादिता के संग
ज़ारशाही  से  मुक्त  होकर, चुन  ली  नूतन राह
समतारूपी  सरकार बनी, है  सारी दुनिया दंग
...
©jangidml
...
संदर्भ : व्लादिमीर इलीइच उल्यानोव लेनिन (Vladimir IIyich Ulyanov Lenin) रूसी साम्यवादी क्रान्तिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकारलेनिन को रूस में बोल्शेविक क्रांति के नेता। सोवियत रूस एवं सोवियत संघ का प्रशासन एवं दिशा। देश एक सशक्त महाशक्ति के रूप में उभरा। जन्म 22 अप्रैल, 1870, वोल्गा एवं देहांत 21 जनवरी, 1924 को।
***

0422 पृथ्वी Earth

0422 स्पंदन : पृथ्वी
...
अद्भुत  अनुपम  धरा हमारी, देती जीवन-दान
पोषण सबका यह करती, कितनी बड़ी महान
पवन धरा  से  पानी  मिले, धरती  उपजे  अन्न
कुटुंब सम प्राणी-वनस्पति,जीवन की पहचान
...
©jangidml
...
संदर्भ : अंतरराष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस (International Mother Earth Day) 22 अप्रैल 1970से। पृथ्वी प्राणी जगत का आधार। हमारे आर्थिक, सामाजिक, पारिस्थिकीय, पर्यावरणीय जगत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पृथ्वी गर्भ, सतह आदि में छिपा अकूत खज़ाना वर्तमान एवं भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमारे सौरमण्डल में पृथ्वी के कारण ही हमारा जीवन संचालित एवं सुरक्षित है। जागरूक बन कर इसे विनष्ट करने से बचाकर आने वाली पीढ़ियों हेतु सुरक्षित बनाना होगा।
***

Apr 20, 2019

0421सिविल सर्विस Civil Service Day

0421 स्पन्दन : सिविल सर्विस
...
लोकतंत्र  शासन व्यवस्था, सुशासन का भार
उन्नति देश जन की करना, कानूनी  अधिकार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : सिविल सर्विस डे या भारतीय लोकसेवा दिवस, 21 अप्रैल। IAS, IFS, IPS, RAS आदि सिविल सर्विसेज के अंर्तगत आते हैं। देश के कानून व्यवस्था, राजकीय योजनाओं के क्रियान्वयन आदि में देश की रीढ़ है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 21 अप्रैल, 1947 (स्वतंत्रता पूर्व ) लोकसेवकों के प्रशिक्षण में उद्बोधन करते बताया कि वे 'भारत का स्टील फ्रेम' है। ज्ञातव्य है कि आजादी के समय मात्र 451 अधिकारी थे। आज 6500 के करीब IAS के पद है जिसके विरुद्ध मात्र 5000 कार्यरत है। IAS आदि हेतु 21-30 वर्ष आयु, स्नातक उत्तीर्ण के साथ सामान्य वर्ग में चार अवसर का लाभ उठा सकता है। 1857 से लार्ड कार्नवालिस द्वारा लागू की। 1863 में सत्येंद्र नाथ टैगोर प्रथम सफल अभ्यर्थी।
***

0421 सृजन-नवाचार

0421 स्पंदन : सृजन-नवाचार
...
नव सृजन से आनन्द भरे,ये रुचि का विस्तार
नित  नवाचार  प्रेरित  करें, सुलभ  बने संसार
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व सृजनात्मक एवं नवाचार दिवस ( World Creativity and Innovation Day ) 21 अप्रैल। 2002 से प्रारंभ। 2006 से 15 से 21 अप्रैल विश्व सृजनात्मक एवं नवाचार सप्ताह। 15 अप्रैल लियोनार्ड द विंची का जन्मदिन स्मरण भी। सृजन रुचि और आनन्द देता है वहीं नवाचार हमारे दैनिक कार्यकलापों को सहज एवं सुखद बनाता है। हर प्राणी में यह क्षमता होती है। प्रेरित किया जाना चाहिए। यह विकास को गतिशील करता है।
***

0803 शक़ील बदायूँनी Shakil Badayuni

0803 स्पन्दन : शकील बदायूँनी
...
प्यार किया तो डरना क्या', 'चौहदवीं का चांद'
सु-मधुर   गीतों  में  दिया,  जीवन-दर्शन  बांध
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : शायर-गीतकार शकील बदायूँनी। तीन दशक तक करीब 90 फिल्मों में एक से एक बढ़कर बेहतरीन, स्तरीय और साहित्यिक गाने दिए जो लोगों के दिल की धड़कन बन कर गुंजायमान हुए। मुगले आज़म, मदर इंडिया, बैजू बावरा, कोहिनूर आदि के गीत अविस्मरणीयतीन बार फिल्मफेयर अवार्डजन्म 3 अगस्त, 1916 बदायूँ और देहांत 20 अप्रैल, 1970.
***

Apr 18, 2019

0419* हनुमान जयंती Hanuman Jayanti

0419* स्पंदन : हनुमान जयंती
...
मात अंजनी  केशरी-नन्दन, बलशाली हनुमान
आज्ञाकारी  सेवा  समर्पण  , रामभक्त हनुमान
...
©jangidml
...
संदर्भ : श्री हनुमान जयंती। चैत्र शुक्लपक्ष पूर्णिमा* मंगलवार। जन्मतिथि एवं जन्मस्थान में विविधता। भगवान शिव के 11 वें अवतार माने जाते है। वीर हनुमान, बजरंगबली, मारुतिनंदन आदि नाम से जाने जाते हैं। महापराक्रमी एवं साहसी। भगवान श्री राम के परम भक्त हनुमान। श्री राम के वनवास के समय सेवा में समर्पितशांतिदूत बन लंका जाना, सीता के दर्शन, लंका जलाने, विभीषण से मिलना, राम-रावण युध्द में सक्रिय भागीदारी, लक्ष्मण हेतु जड़ीबूटी लाकर जीवनदान देना आदि।
***

0419 आर्यभट्ट उपग्रह Arybhatt Satellite

0419 स्पन्दन : आर्यभट्ट उपग्रह
...
ज्ञान का सागर भारत, जीव  ब्रह्म ब्रह्माण्ड
कौशल तकनीक मूर्त, बनकर गुरु प्रकाण्ड
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 19 अप्रैल,1975 को भारतीय प्रथम उपग्रह "आर्यभट्ट" रूस की मदद से प्रक्षेपित। आर्यभट्ट 5 वीं सदी के एक गणितज्ञ एवं अंतरिक्ष विज्ञानी थे। ज्ञातव्य है कि इसरो (ISRO) का गठन 15 अगस्त, 1969, बेंगलुरु में हुआ। (1962 में INCOSPAR का गठन)। पहला रोहिणी सेटेलाइट को स्वयं के रॉकेट से 1981 में लांच किया। अपनी तकनीक से अब तक 32 देशों के 297 सेटेलाइट लांच कर चुका है। 15 फरवरी, 2017 को 104 सेटेलाइट प्रक्षेपण कर रिकॉर्ड बनाया। वर्तमान में भारत अंतरिक्ष उपलब्धि में एक सशक्त देश है।
***

Apr 17, 2019

0418 विरासत Heritage

0418 स्पन्दन : विरासत
...
रीति रिवाजें बोली भाषा,धर्म संस्कृति संस्कार
स्थापत्य कला  कर रक्षा, करो  विरासत  प्यार
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day or International Day for Monuments and Sites ),18 अप्रैल। यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 1983 से। सभ्यता के सतत विकास के दौर में विविध प्रकार की विशिष्ट पहचान युक्त उपलब्धियां ही विरासत है। ये देश-काल की विशेष की विशिष्ट पहचान है। इसे सुरक्षित रखते हुए नई पीढ़ी को हस्तांतरित करना ही विरासत को संजोना है। वर्तमान में सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विश्व धरोहरें 1052 और भारत में 35 है।
***

Apr 16, 2019

0417* महावीर Mahavir

0417* स्पन्दन : महावीर जयंती
...
वीरों में है  वीर  महावीर, सत्य अहिंसा अपनाय
तप संयम सहअस्तित्व, जन जन को सिखलाय
...
©Jangidml
...
संदर्भ : महावीर ( बचपन का नाम वर्द्धमान) का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार, 599 ई. पू.* कुण्डलपुर,बिहार में माना जाता है. सिद्धार्थ-त्रिशला पुत्र. जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभनाथ की परम्परा में 24 वें तीर्थंकर माने जाते है. इनके एक नाम 'जिन' है, के कारण ही धर्म को जैन धर्म से जाना जाने लगा. 30 साल की उम्र में राजसी एवं गृहस्थ जीवन छोड़ दीक्षा ले ली. 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद कैवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ. पाखण्ड, कुरुतियाँ आदि पर प्रहार कर पँचशील सिद्धांत- अहिंसा,सत्य,अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का प्रवर्तन किया. ई. पू. 527 कार्तिक मास,अमावस्या,दीपावली के दिन पावापुरी,बिहार में भगवान महावीर को 72 वर्ष आयु में निर्वाण प्राप्त हुआ.
***

0416 भारतीय रेल Indian Rail

0416 स्पंदन : भारतीय रेल
...
छुक छुक कर  रेल चली, बोरी बंदर  से आज
रोजगार और आना जाना,आज वृहत्तर जाल
...
©Jangidml.170416
...
Ref .: भारत में यात्री रेल (Indian Rail) 16 अप्रैल,1853 को शुभारम्भ 3.30 बजे बोरी बन्दर,मुम्बई से ठाणे, दूरी 21 मील, के लिए यात्री रेल अपने 14 कोच में 400 यात्रियों को लेकर प्रस्थान. विश्व का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है भारत में. भारत में कुल 119630 किमी दूरी वाली रेल लाइन,17 जोन,7216 स्टेशन, 13313 ट्रैन प्रतिदिन, विश्व का आठवाँ बड़ा उपक्रम जिस में अधिक कर्मचारी है.(2015-16)
***

Apr 14, 2019

0415 लियोनार्डो विंसी Leonardo da Vinci

0415 स्पन्दन : लियोनार्डो डा विंसी
...
विज्ञानी गणितज्ञ संगीतज्ञ, बहुआयामी चित्रकार
वास्तुकार  कभी भूविज्ञानी, कतिपय आविष्कार
...
©jangidml   180415
...
सन्दर्भ : लियोनार्डो डा विंसी (Leonardo da Vinci) इटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी। इनकी कालजयी अद्भुत कृति "मोनालिसा" की मुस्कुराहट सभी को सम्मोहित करती है। फ्लाइंग मशीन, गणना मशीन आदि की प्रेरणा भी दी। वास्तुकार, गणितज्ञ, चित्रकार आदि। जन्म 15 अप्रैल, 1452 और देहावसान 2 मई, 1519.
***

Apr 13, 2019

0414 बैशाखी पर्व Baishakhi

0414* स्पंदन : बैशाखी पर्व
...
भांगड़ा गिद्दा नाचे गावे, सुन ढोल की ताल
फसल-सम्पदा घर भरे, सब ही है खुशहाल
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : पंजाब, हरियाणा आदि में बैशाखी पर्व, वैशाख 1 पर उल्लास एवं उमंग देखते ही बनता है। तन-मन नाचने लगता है। पकी फसलों को देख अति उत्साहित किसान जश्न मनाता है। यह दिन बैशाखी का है। इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में खालसा पंथ की स्थापना की। जलियांवाला बाग, 1919 में इसी उत्साह पर भीड़ पर गोलियां चलाई गई थी। *14 अप्रैल, 2019 को।
***

0414 बाबा साहेब अंबेडकर Ambedkar

0414 स्पन्दन : बाबा साहेब अंबेडकर
...
दलितोत्थान शिक्षा कानून,समता सुरक्षा न्याय
मानवीय मूल्य के रक्षक, अस्पृश्य-मुक्त  उपाय
...
©Jangidml.170414
...
संदर्भ : बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर ( Dr. Bhimrao Ramji 'Babasaheb' Ambedkar ) भारतीय संविधान, लेखक, सामाजिक सुधारक, विचारक, राजनीतिज्ञ, दूरदृष्टा आदि। इनका नारा, "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।" मेधावी। स्वाध्याय में रुचि। 50000 से अधिक पुस्तकों का पुस्तकालय। स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री। आधुनिक भारत निर्माण के मुख्य स्तम्भ। 1990 में भारतरत्न से सम्मानित। जन्म 14 अप्रैल, 1891, अंबावडे नगर, महाराष्ट्र और बीमारी से देहांत 6 दिसम्बर, 1956, दिल्ली।
***

Apr 12, 2019

0413 जलियांवाला नरसंहार Massacre

0413* स्पन्दन : जलियांवाला बाग
...
मानवता पर घात-बर्बरता, है जलियांवाला कांड
सिसकती सैकड़ों आत्माएँ,जनसंहार हत्याकांड
...
®jangidml
...
सन्दर्भ : 13 अप्रैल,1919, बैशाखी का दिन*. जलियांवाला बाग नरसंहार ( Jallianwala Baug massacre ). जलियांवाला बाग, अमृतसर,पंजाब में सजे धजे छोटे बड़े,महिला पुरुष और बच्चे बच्चियाँ बड़े उत्साह-उमंग के साथ बैशाखी का पर्व मनाने एकत्रित. उस समय गर्वनर माईकल ओ' डायर था और जनरल आर. इ. एच.ओ'डायर नर संहार के कालदूत बने. चारों ओर से सैनिकों द्वारा अप्रत्याशित हमले से 389 लोग गोलियों से,भगदड़ में कुचलने और कुएँ में गिरने-दबने से काल कवलित हो गए और 1516 लोग घायल हो गए. वास्तविक आँकड़ा और भी अधिक है. ज्ञातव्य है कि उधमसिंह, 14 वर्ष भी इस भीड़ में घायल हुआ था.
***

Apr 11, 2019

0412 अंतरिक्ष उड़ान Space Flight

0412 स्पन्दन : अंतरिक्ष उड़ान
...
मानव मशीनी पंख लगा, उड़ा अंतरिक्ष के पार
गागरिन प्रथम नर जगत, गदगद समस्त संसार
...
©jangidml.170407
...
सन्दर्भ : अंतरराष्ट्रीय दिवस, मानव की अंतरिक्ष उड़ान ( International Day of Human Space Flight )12 अप्रैल। 12 अप्रैल ,1961 को रूस के यूरी गगारिन, वोस्टोक स्पेसक्राफ्ट के पहले अंतरिक्ष यात्री बने। मानव हित में यह महत्वपूर्ण एवं अतुल्य कदम। ज्ञातव्य है कि स्पेस शटल कोलंबिया (Space Shuttle Columbia, OV-102) को प्रथम बार 12 अप्रैल, 1981 को प्रक्षेपित किया। 22 साल में 27 उड़ानें भरी। अंतिम उड़ान में लौटते समय 1 फरवरी, 2003 को दुर्घटना ग्रस्त हुआ जिसमें सात क्रू मेंबर मौत के शिकार बने। भारत ने भी अंतरिक्ष में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज की।
***

0411 मातृत्व Motherhood

0411 स्पंदन : मातृत्व
...
अद्भुत मातृत्व ममता गुण, सबल  सृष्टि  आधार
जच्चा बच्चा सेहत स्वस्थ, सुखद सकल संसार
...
@jangidml
...
सन्दर्भ : राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस ( National Safe Motherhood Day ) 11 अप्रैल। मातृत्व सुख रोमांच, सुकून आदि से भरा है परन्तु असुरक्षा और कष्ट भी अपार है। यह दिवस प्रसवपूर्व एवं पश्चात माँ एवं शिशु के सुरक्षित करने हेतु जागरूकता है। भारत में प्रसव के दौरान लगभग 45 हजार मां अपनी जान गंवा देती है। मातृत्व अभियान (PMSMA), वित्तीय सहायता, मातृत्व अवकाश आदि के लाभ हेतु प्रेरित कर सुखद भविष्य बनाना है। यह कस्तूरबा गांधी ( 11 अप्रैल,1869 से 22 फरवरी, 1944 ) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
***

Apr 9, 2019

0410 हैनिमैन Hahnemann

0410 स्पन्दन : हैनीमैन
...
मीठी गोली  उपयोगी, करे  रोग पर घात
सस्ती सटीक ये लगती,माने जग येे बात
...
©jangidml
...
संदर्भ : क्रिस्टियन फ़्रिएड्रिच सैमुएल हैनिमैन (Christian Friedrich Samuel Hahnemann) जर्मन डॉक्टर जिन्होंने होमियोपैथी की नवीन तकनीक विकसित की। यह अत्यंत उपयोगी और विश्वभर में लोकप्रिय है। जन्म 10 अप्रैल, 1755 तथा देहांत 2 जुलाई, 1843 को। इनकी स्मृति में विश्व होमियोपैथी दिवस (World Homeopathy Day) का आयोजन किया जाता है।
***

Apr 7, 2019

0407 स्वास्थ्य Health

0407 स्पन्दन : स्वास्थ्य
...
पहला सुख है निरोगी काया', है जीवन का सार
स्वस्थ है तो जीवन सुखमय, खायें शुद्ध आहार
सहज प्रकृति व्यायाम सतत, बढ़ती जाती आयु
तुमसे पहले ना बाद कोई, स्वास्थ्य बिना संसार
...
©Jangidml.170401
...
संदर्भ: विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल). 1948 से.
जीवन के लिए प्रथमत: स्वस्थता आवश्यक है. इस बाबत आवश्यकता है - अच्छे पौष्टिक व शुद्ध भोजन, नियमित परिश्रम, अच्छी दिनचर्या, समुचित नींद, शुद्ध पानी, शुद्ध हवा, सम्यक विचार व वाणी, सहज व्यवहार आदि. प्रदूषण, कीटनाशक प्रयोग, अनियमित दिनचर्या, सुविधाओं में घिरे रहने आदि से जीवन प्रत्याशा कम होती जा रही है. अस्वस्थ होने से उत्पादकता, रोजगार आदि पर प्रभाव पड़ता है.
***

Apr 5, 2019

0406* नववर्ष विक्रम संवत Vikram Samvat

0406* स्पन्दन : विक्रम संवत्
...
नव वर्ष की  प्रथम किरण, बने सब खुशहाल
स्वस्थ तन मन हो सबका, सतत उन्नति साल
...
©Jangidml
...
सन्दर्भ : चैत्र प्रतिपदा प्रथम शुक्लपक्ष, विक्रम संवत। नववर्ष का आगमन। विक्रम और शक संवत। 6 अप्रैल, 2019 को 2076 विक्रम संवत प्रारम्भ। राजकीय राष्ट्रीय कलेंडर शक संवत / शाके संवत 22 मार्च, 2019 को 1941 शुरू। दोनों चन्द्र आधारित कलेण्डर है। ग्रेगोरियन कलेण्डर सूर्य आधारित है। चन्द्रगति से वर्ष अवधि 354.367 दिन जबकि सूर्य गति के अनुसार अवधि वर्ष 365.2425 दिन। दोनों में इस अंतर के कारण सामंजस्य स्थापित किया जाता है। लीप ईयर और अधिमास जोड़ने का यही कारण है। ज्ञातव्य है कि कोई भी कलेण्डर आदर्श एवं परिपूर्ण नहीं है।
***

Apr 4, 2019

0405 मीराबाई चानू Meerabai Chanu

0405 स्पन्दन : मीराबाई चानू
...
नारी शक्ति बनकर उभरी, गयी जीत ले भार
कहना छोङ कोमल नारी,घर जन्मे बेटी चार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 5 अप्रैल, 2018, 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्टा में सैखोम मीराबाई चानू, 23 वर्षीय, मणिपुर ने वेटलिफ्टिंग में कुल 196 किलो का वजन उठा कर 12 रेकॉर्ड तोड़ भारत का पहला गोल्ड मैडल जीता। 8 अगस्त, 1994 को जन्मी इस खिलाड़ी को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
***

Apr 3, 2019

0404 माइक्रोसॉफ्ट Microsoft

0404 स्पन्दन : माइक्रोसॉफ्ट
...
कंप्यूटर का आधार बना, प्रचालन हुआ सहज
कंप्यूटर उपयोगिता बढ़ी, जैसे खिलता जलज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : बिल गेट्स (Bill Gates) एवं पॉल एलन (Paul Allen) ने मिलकर 4 अप्रैल, 1975 में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कम्पनी की शुरुआत की। कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम(OS), ऑफिस सूट (MS Office) आदि के यूजर-फ्रेंडली सॉफ्टवेयर्स के कारण लोकप्रियता। MS DOS के बाद 1995 में MS Windows का प्रथम वर्जन उतारा। नवीनतम वर्ज़न Windows 10 है। विश्व में सबसे अधिक ओएस विंडोज है। बिल गेट्स कई सालों तक विश्व के सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्ति भी रहे।
***

Apr 2, 2019

0403 सैम मानेकशॉ Sam Manekshaw

0403 स्पंदन : सैम मानेकशॉ
...
वीरों में तू  वीर  शिरोमणी, रण-कौशल भरपूर
अजर अमर है  तू विजेता, घमण्ड अरि का चूर
...
©jangidml
...
संदर्भ : सैम होर्मुसजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ (Sam Hormusji Framji Jamshedji Manekshaw) भारत के प्रथम फील्ड मार्शल जिन्होंने भारत-पाक युध्द, 1971 में अद्वितीय विजयी दिलाई फलस्वरूप बांग्लादेश का उदय हुआयुध्द में करीब 90000 बंदी बनाये गये जो एक ऐतिहासिक उदाहरण है। आठवें सेनाध्यक्षपद्मविभूषण से सम्मानितजन्म 3 अप्रैल, 1914, अमृतसर और देहांत 27 जून, 2008 को।
***