Jan 30, 2012

महात्मा गाँधी

काली  थी   तीस जनवरी , गोली  ले गई जान हत्यारी
ये खून गाँधी का ही नहीं था, खून से सनी जनता सारी
*    *     *
सत्य अहिंसा की ढाल से , भारत ये आजाद हुआ
हे  राम !  तेरे  ही देश में , अपनों  से  बर्बाद  हुआ
*   *   *
इतने  निष्ठुर  अंग्रेज  भी  न  थे, संघर्ष किया था वर्षों  तक
आजाद भारत ने दी मौत , दिया नहीं जीवन जीने का  हक़ 
                          *    *   *                          
लाठी धोती खादी चरखा , सत्य  अहिंसा से  तीखे वार
शासन विदेशी हिल गया, छोड़ भागे देश और व्यापार
*     *    *
जैसा सोच, वैसा ही व्यवहार, सरल सादगी ,शुद्ध आहार
सत्याग्रह के नए हथियार से लड़े , कभी नहीं मानी हार
*    *    *
जीवन भर अहिंसा से  लड़ने वाले , तोप बन्दूक के आगे न छुकने  वाले
आज ये क्या हो गया गाँधी तेरे ही आँगन , कांपें क्यों न हाथ गोली वाले
*    *    *
@ JANGIDML /20120130

No comments: