Mar 31, 2019

0401 अप्रैल फूल April Fool

0401 स्पन्दन : अप्रैल फूल
...
मूर्खता पर हँसना बुरा है, करे चुभता अट्टहास
हम पर कोई हँस कर देखे,होगा सही एहसास
...
©Jangidml.170401
...
संदर्भ : अप्रैल मूर्ख दिवस (April Fool ) 1 अप्रैल। सभ्यता, शिक्षा, लौकिक व्यवहार आदि से भूल कर सहज व्यवहार हेतु प्रेरित करता यह दिन। वस्तुतः सभ्यता के छद्म आवरण से मुक्ति का एहसासरोम, फ्रांस आदि में इसको मनाने के प्राचीन तथ्य है। भारत में 'होली' के अवसर पर मूर्ख बनाने की परंपरा चली आ रही है। वस्तुतः यह दिवस हास्य एवं धरातल से जोड़ता है।
***
#हर व्यक्ति में किसी न किसी स्तर में मूर्खता होती है
#कहा जाता है कि मूर्खों के सींग नहीं होते. सभ्य दिखने वाले व्यक्ति भी कई बार मूर्खतापूर्ण आचरण कर बैठते हैं.
#मूर्ख व्यक्ति के असामान्य व्यवहार से समझदार व्यक्ति सीखते हैं और व्यवहार को परिष्कृत करते हैं.
#दुनिया में विध्वंस व लड़ाईयां मूर्खतावश शातिर व्यक्तियों से ही हुआ है.
#मूर्ख है वो सदा सुखी. वह भय, संताप, द्वेष, अपयश आदि से मुक्त है.
#हास्य सरल होना चाहिए न कि कुटिलतापूर्ण.
#किसी के दिल दिमाग पर चोट करने लायक हास्य नहीं होना चाहिए.
#इंसान ही ऐसा प्राणी है जो एक दूसरे को मूर्ख बना अपना स्वार्थ सिद्ध करता रहता है.
#मूर्ख बने रहने में 'परमसुख'
#न ही मूर्ख बनिये और न ही बनाइये
***

Mar 30, 2019

0331 गेटवे ऑफ इंडिया Gatway of India

0331 स्पन्दन : गेटवे ऑफ़ इण्डिया
...
राजा रानी  का आगमन, बना ये स्वागत द्वार
करना पड़ा यहीं पलायन,अंग्रेजी शासन हार
...
©jangidml.170331
...
सन्दर्भ : 31 मार्च, 1913 में 'गेटवे ऑफ इण्डिया' की नींव सर जॉर्ज सिडनेहम ने रखी। यह 1911 में किंग जॉर्ज पन्चम एवं क्वीन मैरी के भारत में आगमन की याद में बनने वाला द्वार 4 दिसम्बर,1924 में पूर्ण हुआ। 26 मीटर ऊँचाई के साथ 15 मीटर का व्यास। ज्ञातव्य है कि भारत की स्वतंत्रता के पश्चात इसी द्वार से ब्रिटिश ट्रूप्स की अंतिम निकासी 28 फरवरी,1948 को हुई।
***

Mar 29, 2019

0330 विंसेंट गोघ Vincent Gogh

0330 स्पंदन : विंसेंट वान गोघ
...
गरीबी में  जीवन गुजरा, गुमनाम  चित्रकार
मरकर अमर हो गया, जगप्रसिद्ध कलाकार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : विंसेंट वान गोघ (Vincent Van Gogh), डच निवासी विश्वप्रसिद्ध चित्रकार। इनकी कलाकृतियां विश्व में अधिकतम मूल्य में बिकी। 'पोर्टेट ऑफ डॉ गचेत' की 1990 में बोली/कीमत 82.5 मिलियन डॉलर रही। अपने जीवन में बेहद गरीब और हताश रहे। जन्म 30 मार्च, 1853,  नीदरलैंड तथा आत्महत्या 29 जुलाई, 1890 मात्र 37 वर्ष आयु।
***

0330 राजस्थान दिवस Rajasthan

0330 स्पन्दन : राजस्थान दिवस
...
रजवाड़ों की राजशाही ने, रचा नया इतिहास
लोकतंत्र में शामिल माना, राजा  कोई न दास
...
©Jangidml.170330
...
सन्दर्भ : राजस्थान दिवस, 30 मार्च। राजस्थान राज्य का स्वरूप तय। राजस्थान के 21 रजवाड़ों का 18 मार्च,1949 से 1 नवम्बर,1956 के मध्य एकीकरण। पुराना नाम राजपुताना। विविध सांस्कृतिक विरासत और इतिहास का धनी। शूरवीरों और संतो की भूमि। वल्लभ भाई पटेल, गृहमंत्री और वी पी मेनन, सचिव की एकीकरण में विशेष भूमिका।
***

Mar 28, 2019

0329 मंगल पाण्डेय Mangal Pandey

0329 स्पन्दन : मंगल पाण्डे
...
सोया था सारा हिंदुस्तान, किया धमाका एक
आजादी के जागे दीवाने,ज्वाला भभकी नेक
...
©jangidml.170329
...
सन्दर्भ : 29 मार्च, 1857 के दिन सिपाही मंगल पाण्डे (Mangal Pandey) द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी के सेना के अधिकारी बोग (Baugh) एवं ह्यूसन (Hewson) को गोली मारकर आजादी की ज्वाला (ग़दर, क्रांति) प्रज्वलित की। यह घटना क्रन्तिकारी थी, शीघ्रता से भारत भर में फैल गई और आजादी के लिए भारतीय जनता जागरूक हो गई। जन्म 19 जुलाई, 1827, यूपी एवं 8 अप्रैल, 1857 को बैरकपुर जेल में फांसी लगा दी गई।
***

Mar 27, 2019

0328* शीतला अष्टमी Shitala Ashthmi

0328* स्पन्दन : शीतला माता
...
माता शीतला शीतलता दे, मन वचन व्यवहार
बासी खाकर  स्वस्थ रहें, और बढ़े सतत प्यार
...
©Jangidml
...
संदर्भ : चैत्र कृष्णपक्ष अष्टमी को शीतला* माता पूजन एवं बास्योड़ा। होली के आठवें दिन एवं तिथिनुसार 28 मार्च, 2019 को। इस दिन पहले दिन का तैयार भोजन, मिष्ठान आदि पूजन के बाद खाया जाता है। उस दिन चूल्हा जलाना और ताज़ा भोजन खाना नहीं होता। शीतला माता के वाहन गर्दभ का भी पूजन करते हैं। मान्यता है कि माता नन्हें बच्चों को अनिष्ट एवं चेचक रोग से बचाती है।
***

0328 मैक्सिम गोर्की Gorky

0328 स्पंदन : मैक्सिम गोर्की
...
लघु कहानी नाटक रचे, रच डाले उपन्यास
मानवता प्रकृति संवेदी,जो देखा आसपास
...
©jangidml
...
संदर्भ : मैक्सिम गोर्की (Maxim Gorky) रूस के महान साहित्यकारों की श्रेणी में है। मदर, माइ चाइल्डहुड, चेलकाश, द लोअर डेप्थस आदि प्रसिद्ध रचनाएं। राजनीति में भी सक्रिय। जन्म 28 मार्च, 1868, रशिया और देहांत 14 जून, 1936 को।
***

Mar 26, 2019

0327 रंगमंच Theatre

0327 स्पंदन : रंगमंच
...
रंगमंच  के   प्यादे  जोकर, छोटा  बड़ा  इनसान
असल जिंदगी रूप अनेक,चकित देख भगवान
...
महिला  पुरुष  रोगी  भोगी, राजा  रंक  फ़कीर
जीवन भर  सुख-दुख  गाथा, मिट्टी  मिले शरीर
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व रंगमंच दिवस (World Theatre Day) 27 मार्च। इसकी शुरुआत इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट (International Theatre Institute, ITI) द्वारा 1961 में की गई। रंगमंच मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन रहा है, वहीं यह इतिहास, विरासत, संस्कृति आदि का भलीभांति प्रदर्शन करती है। फिल्में इसका आधुनिक रूप है परन्तु प्रभाव अलग है।
***

Mar 25, 2019

0326 महादेवी वर्मा Maha Devi Verma

0326 स्पन्दन : महादेवी वर्मा
...
साहित्य शिक्षा नारी उत्थान, हिन्दी संस्कृत दिया मान
शिक्षिका कुलपति मीरा आप, नारी सशक्त दिया ज्ञान
...
©jangidml.170326
...
सन्दर्भ : कवियित्री महादेवी वर्मा। जन्म 26 मार्च, 1907, फ़र्रुख़ाबाद, यूपी। बाल्यकाल में कविताएं प्रकाशित होने लगी। प्रयाग महिला विद्यापीठ स्थापना में योगदान। इसकी कुलपति रही। छायावादी स्तंभ। दीपशिखा, नीरजा आदि कृतियां। ज्ञानपीठ एवं पद्मविभूषण से सम्मानित। देहांत 11 सितम्बर,1987, प्रयाग।
***

Mar 24, 2019

0325 गणेश शंकर विद्यार्थी GS Vidyarthi

0325 स्पन्दन : गणेश शंकर विद्यार्थी
...
जीवन जिनका देश समर्पित,आती उन्हें न मौत
निज गौरव इतिहास विरासत, नहीं बुझेगी जोत
..
©jangidml.170325
...
सन्दर्भ : गणेशशंकर विद्यार्थी (Ganesh shankar Vidyarthi) निडर और निष्पक्ष पत्रकार, साहित्यकार, समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ। अपनी कलम की ताकत से अंग्रेज़ी शासन की नींव हिला दी। 'शेखचिल्ली की कहानियाँ ' आपकी रचना। जन्म 26 अक्टूबर, 1890, प्रयाग तथा दंगे में सेवा करते हुए देहांत 25 मार्च, 1931, कानपुर।
****

Mar 23, 2019

0324 टीबी TB

0324 स्पन्दन : टीबी
...
टी बी रोग ने घेरे है, अब तक कई है देश
सजग बने जब रोगी तो, रोग रहे ना शेष
...
© Jangid.170324
...
संदर्भ : विश्व टीबी दिवस (World TB Day) 24 मार्चक्षय रोग, राजयक्ष्या (TB, Mycobacterium Tuberculosis) भी कहते हैं। सन 1882 में डॉ. रोबर्ट कोच ने खोज की। रोगाणुओं से फेफड़े प्रभावितयह मौत का दसवाँ कारणप्रतिदिन 4500 इसके शिकारभारतीय नागरिक में यह रोग सबसे अधिक है। विश्व स्तर पर 61% एशिया और 26 % अफ्रीका में टीबी से प्रभावित
***

Mar 22, 2019

0323 शहीदों को नमन

0323 स्पंदन : शहीदों को नमन
...
भगतसिंह सुखदेव राजगुरु, नमन  वीर शहीद
अंग्रेजी शासन हिलने लगा, सचमुच उड़ी नींद
...
©jangidml
...
संदर्भ : 'लाहौर षड्यंत्र केस' या 'भगतसिंह ट्रायल' के अंतर्गत दिल्ली असेम्बली में 8 अप्रैल, 1929 को बम्ब फेंकने तथा 17 दिसम्बर, 1928 को सॉण्डर्स हत्या के संदर्भ में भगतसिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को फाँसी की सजा। अंग्रेजों ने बलवे की आशंका से लाहौर जेल में एक दिन पहले अर्थात 23 मार्च, 1931 की रात को फाँसी देकर पंजाब के हुसैनीवाला में गुपचुप दाह संस्कार कर दिया। 
***

Mar 21, 2019

0322 जल Water

0322 स्पंदन : जल
...
जल अमृत  इस दुनिया में, सबको  जीवन  दान
रंग बिरंगी  जिंदा  ये दुनिया,दें सुरक्षा  और मान
बून्द  बून्द  जल ये  कीमती, सबको  इसे बचाना
जल स्त्रोत को सहज बचा,छेड़ अभी अभियान
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : विश्व जल दिवस (International World Water Day) 22 मार्च। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1993 से। मानवीय सभ्यताओं का विकास नदियों के किनारे ही हुआ। पानी उपलब्धता से ही प्रकृति में सजीवता दिखाई देती है। जनसंख्या विष्फोट, आधुनिक कल कारखाने और उत्पाद, अनियंत्रित दोहन एवं दुरुपयोग आदि के कारण पानी की कमी और जलस्तर नीचे गिरता जा रहा है जो आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत संकटमय होगा। समुन्द्र, ग्लेशियर, कुओं, तालाब आदि से 70% पानी जिसमें पीने योग्य मात्र 3% से भी कम। भविष्य बचाना है तो पानी बचाओ।
***

0321 कविता Poem

0321 स्पंदन : कविता दिवस
...
छोटी कविता लम्बी कविता, मुक्त छंद  या छंद
हर विधा कविता की प्यारी,खोले खिड़की बंद
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व कविता दिवस (World Poetry Day) 21 मार्च। कविताएं मानवीय सभ्यता के साथ ही विकसित हुई। मानसिक उद्वेलन में कविता सटीक एवं लाजवाब होती है। कविता सभ्यता के सतत विकास का बोध कराती है। स्मरण रखने और प्रस्तुति हेतु अच्छी विधा। काव्यात्मक साहित्य दीर्घजीवी होता है। संयुक्त राष्ट्र (यूनेस्को) द्वारा 1999 में यह दिवस घोषित।
***

0321 होली-धुलेड़ी

0321 स्पंदन : होली
...
संस्कृति-प्रकृति एक हुई, रंगों में  मिले रंग
रंग-पिचकारी गुलाल उड़े,गीत प्रीत में चंग
...
©jangidml
...
संदर्भ : होली। संस्कृति की रंगमय छटा। फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी को होलिका दहन और पूर्णिमा को धुलेड़ी। रंग, अबीर, गुलाल आदि से जल, थल और नभ रंगीन हो जाता है। एक दूसरे को रंग आदि लगाते हुए लोग प्रसन्नचित होते है। उत्साह-उमंग का त्योहार। बच्चे-बूढ़े, युवा-प्रौढ़, लड़के-लड़की आदि सभी रंगों से सरोबार।
***

Mar 20, 2019

0320 होली Holi

0320* स्पंदन : होली
...
जल थल नभ ये रंग भरे,उड़ती हुई गुलाल
फागुनी गीत चंग बजे,बहकी सबकी चाल
उमंग तरंग  चंहुओर है, मादक मस्त बयार
नर-नारी अरि-मित्र ये,फुदके बाल गोपाल
...
©jangidml
...
संदर्भ : होली। होलिका दहन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी। भक्त प्रह्लाद जो भगवान में विश्वास रखता था, आततायी और नास्तिक पिता हिरण्यकश्यप द्वारा मारने का प्रयास करता रहा। हिरण्यकश्यप द्वारा अपनी बहन होलिका, जो आग में नहीं जलती थी, की गोद में प्रह्लाद को देकर भी मारना चाहा। होलिका का अंत और प्रह्लाद बच गया। बुराई पर अच्छे की विजय को बताता यह पर्व।
अगले दिन धुलेड़ी होली। धुलेड़ी को विभिन्न रंग, गुलाल, पानी आदि से उमंग और उत्साह से होली खेली जाती है। होली खेलने वाली दोस्तों की बनी टोलियां घर घर दस्तक देकर दोस्तों को बाहर निकाल होली खेलते है। फाल्गुन के इस माह होली के संदर्भ में विभिन्न स्वांग करते एवं चंग, डफ आदि बजाकर मस्ती में डूबते है। वस्तुतः यह सहज मानवीय प्रकृति का दिन है। प्रकृति भी साथ देती है अपनी छटा से। छोटे-बड़े, नर-नारी आदि सभी भेद भुलाकर होली खेलते हैं। मथुरा, वृंदावन, बरसाने आदि की होली देखने लायक है।
धुलेड़ी के दिन से कन्याओं और नवविवाहिताओं द्वारा 16 दिवसीय गणगौर पूजन प्रारम्भगणगौर पार्वती का प्रतीक और ईशर शिव का रूप
***

(Photo from net not by author.)

Mar 18, 2019

0319 आजादी की अलख Freedom

0319 स्पन्दन : आज़ादी की अलख
...
आज़ाद हिन्द की फ़ौज ने, झण्डा दिया है गाड़
सुभाष चन्द्र  नेता है पक्के, सरकार गई है ताड़
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 19 मार्च, 1944 में सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने ब्रिटिश राज के भारत के उत्तर-पूर्व भूभाग को प्रथमतः विजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहरा आज़ादी की अलख जगाई।
***

0318 डीजल इंजन Diesel Engine

0318 स्पन्दन : डीज़ल
...
डीज़ल इंजन दौड़ रहा, राह सड़क पर आज
यात्री भार परिवहन में, सतत उन्नति का राज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : रुडोल्फ डीज़ल (Rudolf Christian Karl Diesel) फ्रांस-जर्मनी ने डीजल इंजन का आविष्कार किया। 1893 में पेटेंट कराया। जन्म 18 मार्च, 1858, पेरिस एवं सम्भावित देहांत 29 सितंबर, 1913.
***

Mar 16, 2019

0317 IRS 1A सेटेलाईट

0317 स्पन्दन : भारतीय सेटेलाईट
...
भारत ने कदम बढाया, सेटेलाईट को भेज
दूर संवेदी उपग्रह पहला, सूचना देगा भेज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 17 मार्च, 1988 को भारत ने प्रथम सेटेलाइट (Indian Sensing Satellite, IRS-1A) रूस के वोस्टोक के सहयोग से छोड़ा। आज भारत अंतरिक्ष विज्ञान में आत्मनिर्भर है तथा एक साथ 100 से ऊपर सेटेलाइट छोड़ने की क्षमता हासिल कर चुका है।
***

Mar 14, 2019

0315 डॉट कॉम Dot Com

0315 स्पन्दन : डॉट कॉम (dot com)
...
इंटरनेट पर  रजिस्टर्ड पहली,सिम्बोलिक्स है नाम
सिस्टम सॉफ्टवेयर ये बनाती,अब भी करती काम
...
©jangidml
...
संदर्भ : 15 मार्च, 1985 को सिम्बोलिक्स (Symbolics. com) अमेरिका, विश्व की प्रथम रजिस्टर्ड इंटरनेट डोमेन है। यह अभी तक सक्रिय है। इसने LISP प्रोग्रामिंग विकसित की थी। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में 340 मिलियन से ज्यादा वेबसाइट रजिस्टर्ड है। नेट पर अथाह सूचना भंडार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। डोमेन नेम विशिष्ठ नेट एड्रेस होता है।
***

0314 आइंस्टीन Einstein

0314 स्पंदन : आइंस्टीन
...
आधुनिक ये भौतिकविद,शोध अनन्त विस्तार
ऊर्जा प्रकाश  सापेक्षता,पाया नॉबेल पुरस्कार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein), जर्मन-अमेरिकन भौतिकविद जिन्हें फोटोइलेक्ट्रिक प्रभाव पर 9 नवंबर, 1922 को नॉबेल पुरस्कार,1921 हेतु घोषणा। आधुनिक विज्ञान के महत्वपूर्ण स्तंभ। ज्ञातव्य है कि आइंस्टीन का शोधकार्य विविध क्षेत्रों में रहा यथा- सापेक्षता, प्रकाश, ब्रह्माण्ड संरचना, स्पेस-टाइम, परमाण्विक द्रव्यमान-ऊर्जा आदि। जन्म 14 मार्च, 1879, जर्मनी और देहावसान 18 अप्रैल, 1955, अमेरिका।
***

Mar 12, 2019

0313 सरदार उधमसिंह Udham Singh

0313 स्पन्दन : सरदार उधम सिंह
...
सिंहों में यह  सिंह अकेला, है उधम सिंह नाम
ओ' डायर को मार गिराया, भीड़ रही नाकाम
...
©jangidml.170313
...
संदर्भ : 13 मार्च, 1940 का दिनमाइकल ओ 'डायर, पंजाब के पूर्व राज्यपाल थे, भीड़ भरे  कैक्सटन हॉल, लन्दन में उधम सिंह द्वारा गोली मार हत्या कर दी। यह 1919 में अमृतसर में बाग नरसंहार का बदला था। सरदार उधम सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय आंदोलनकर्ता थे। जन्म 26 दिसंबर 1899, सुनाम, पंजाब एवं फांसी 31 जुलाई 1940, पैंटनविले जेल, ब्रिटेन
***

Mar 11, 2019

0312 दांडी यात्रा Dandi March

0312 स्पन्दन : दांडी मार्च
...
घोल दिया मीठे में नमक, दांडी यात्रा जब से चली
जन जन जुड़ सैलाब बढ़ा,आज़ादी की बात फली
राज  हुकूमत  कुर्सी  हिली, अहिंसक थी ये अवज्ञा
साबरमती से दांडी तक तो,आज़ादी की लहर चली
...
©jangidml.170312
...
सन्दर्भ : दांडी मार्च। 12 मार्च से 5 अप्रैल, 1930 की अवधि में साबरमती से दांडी तक 390 किमी की यात्रा। यह नमक सत्याग्रह है, जो ब्रिटिश राज के एकाधिकार एवं ज्यादतियों के विरुद्ध अहिंसा के साथ प्रदर्शन। गांधी जी के साथ 78 लोग और शनै: शनै: हजारों लोग जुड़ते गए।
6 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे दांडी, नवसारी के निकट, गुजरात में ब्रिटिश नमक कानून तोड़ कर सत्याग्रह को पूर्ण किया।
***

0311 सुनामी Tsunami

0311 स्पंदन : सुनामी
...
धरती फिर से मचल गई है,भूकम्प ने मचाई तबाही
डोल रहा सुनामी समन्दर,जापान में थी त्राही त्राही
प्रकृति है तो  आपदाएं बहुत, प्रथम करें सब सुरक्षा
जन धन की ना हानि कोई, न फिर से  कहीं तबाही
...
©jangidml.170311
...
सन्दर्भ : 11 मार्च, 2011 को सेंदाई, जापान से प्रबल भूकम्प से, जो विश्व स्तर पर पाँचवां एवं जापान के लिए दूसरा सबसे बड़ा सुनामी था। रिक्टर स्केल 9 के भूकम्प का केंद्र सेंदाई जापान से 130 किमी दूर था। प्रभावित क्षेत्र थे - मियाको,इवाते औए तोहोकू। इससे 33 फीट ऊँची उठी लहरों ने 10872 को मौत के आगोश में ले लिया। 2776 घायल और 16244 लोग लापता।
ज्ञातव्य है कि विश्व के 20 प्रतिशत भूकम्प जापान में आते है और बेहतर ढंग से सुरक्षित रहने के उपाय जानते हैं।
***

Mar 10, 2019

0311 आनन्दी गोपाल जोशी Anandi Gopal Joshi

0311 स्पंदन : आनंदी गोपाल जोशी
...
तोड़  बन्धन परम्पराएँ, चली पढ़ने विदेश
पहली डॉक्टर बन लौटी,रोशन किया देश
...
©jangidml.1903
...
सन्दर्भ : आनन्दी गोपाल जोशी (Anandibai Gopalrao Joshi) 11 मार्च, 1886 को एमबीबीएस प्राप्त कर पहली भारतीय डॉक्टर बनी। आनन्दी (बचपन में यमुना) उस समय फ़िलेडैल्फ़िया विश्वविद्यालय, अमेरिका से डॉक्टर उपाधि प्राप्त की, जब भारतीय नारी के सामान्यतः स्थानीय स्कूलों में भी शिक्षा सम्भव नहीं थी। दुर्भाग्य से स्वयं अस्वस्थतावश अकाल मृत्यु को प्राप्त। 31 मार्च, 1865, थाणे, महाराष्ट्र में जन्म और 17 फरवरी, 1887, पुणे।
***

0310 टेलीफोन Telephone

0310 स्पंदन : टेलीफोन
...
टेलीफोन का तार अनूठा,लोगों को दिया जोड़
सुख दुःख  व्यापार सुरक्षा, संचरण बाधा तोड़
...
©jangidml.180310
...
सन्दर्भ : 10 मार्च, 1876 को टेलीफोन तकनीक का परीक्षण सफल. आविष्कार एलेग्जेंडर ग्राहम बेल ने किया. बेल टेलीफोन कम्पनी, 1877 की स्थापना. 1885 में अमेरिकन टेलीफोन एण्ड टेलीग्राफ कम्पनी के संस्थापक. अपने को 'बहरों का शिक्षक' बताया करते थे. जन्म 3 मार्च, 1847 स्कॉटलैंड एवं देहान्त 2 अगस्त, 1922, कनाडा में. माना जाता है कि संचार उपकरण (telettronfono) का आविष्कार एंटोनियो मयूक्सी, इटली ने 1854 में किया जो पेटेंट नहीं कराया.
***

Mar 9, 2019

0309 गगारिन Gagarin

0309 स्पंदन : गगारिन
...
मानव कुछ पंख लगा के, उतरा गगन के पार
अद्भुत दृश्य अंतरिक्ष देखे, यूरी पहला सवार
...
©jangidml
...
संदर्भ : यूरी गगारिन (Yuri Alekseyevich Gagarin) सोवियत यूनियन विश्व का पहला अंतरिक्ष यात्री, जिसने वोस्टक (Vostok) प्रोग्राम के अंतर्गत 21 अप्रैल, 1961 को प्रथम अंतरिक्ष यात्रा की। यूरी का जन्म 9 मार्च, 1934, रशिया एवं देहांत 27 मैच, 1968.
***

Mar 7, 2019

0308 महिला दिवस Women's Day

0308 स्पंदन : महिला दिवस
...
कल आज और कल है, नारी रच  इतिहास
सशक्त सृष्टि परिवार है, दया स्नेह हर सांस
नमन  शक्तिस्वरूपा नारी, देवें सबको मान
माँ बहन बेटी बहु भार्या,करे दुखों का नाश
...
©jangidml. 2019/03/08
...
सन्दर्भ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 8 मार्च। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1975 से यह दिवस घोषित। अमेरिका में 1909 में कार्मिक महिलाओं ने कार्यस्थलों पर परिस्थितियों बाबत हड़ताल की थी। इसके उपरांत महिलाओं के संगठनों ने समानता, समरसता, मजदूरी, सम्मान आदि के मुद्दे को आगे बढ़ाया। दुनिया की आधी आबादी, पर अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदारी। नर-नारी परस्पर पूरक और एक सिक्के के दो पहलू। अधिकांश समाज पुरुष प्रधान अवश्य कहा जाता है परन्तु जीव विज्ञान के अंतर्गत कुदरत ने नारी को अधिक सबल और सक्षम बनाया है।
***

0307 अज्ञेय Agyey

0307 स्पन्दन : अज्ञेय
...
आधुनिक हिंदी साहित्य ध्रुव,बहुआयामी  सृजन
गीत कविता हाइकू लेखन,उपन्यास और चिन्तन
...
©jangidml.1903
...
सन्दर्भ : सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' बहुआयामी प्रतिभा के धनी। हिंदी साहित्य सागर को विविध विधाओं से भरते रहे। हिंदी साहित्य को गति दी। 'कितनी नावों में कितनी बार' कविता संग्रह हेतु 1978 में ज्ञानपीठ पुरस्कार। अज्ञेय क्रांतिकारी भी। जन्म 7 मार्च, 1911, कसया, यूपी एवं देहांत 4 अप्रैल, 1987.
***

Mar 6, 2019

0306 माइकल एंजेलो Michelangelo

0306 स्पन्दन : माइकल एंजेलो
...
अद्भुत शिल्प गढ़ दिये, अद्वितीय चित्रकार
कविहृदय  ने  रच  दिये, अनेकानेक संसार
...
©jangidml.1903
...
सन्दर्भ : माइकल एंजेलो (Michelangelo, Michelangelo di Lodovico Buonarroti Simoni) इटली के महान शिल्पकार, वास्तुकार, मूर्तिकार, चित्रकार और कवि। डेविड, पीएटा, बाचस, द लास्ट जजमेंट आदि अनेक कृतियाँ प्रसिद्ध है। उनका सृजन व्यापक और कालजयी बना। जन्म 6 मार्च, 1475 और देहांत 18 फरवरी, 1564, इटली।
***

Mar 4, 2019

0305 NPT एनपीटी

0305 स्पंदन : एनपीटी
...
परमाणु हथियार पर लगाम, करना नहीं प्रसार
शांति उन्नति में हो सदुपयोग,मुख्य यह आधार
...
©jangidml
...
संदर्भ : परमाणु हथियार अप्रसार सन्धि (Treaty on the Non-Proliferation of Nuclear Weapons,NPT) 1 जुलाई, 1968 को अमेरिका, रूस, यूके और 59 देशों के मध्य परमाणु हथियारों पर नियंत्रण बाबत महत्वपूर्ण सन्धि है। यह 3 मार्च, 1970 में लागू। मुख्य उद्देश्य परमाणु हथियारों पर पाबंदी और शांतिपूर्ण कार्यों में परमाणु ऊर्जा का उपयोग। भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया, इजरायल और दक्षिण सूडान इसमें शामिल नहीं।
***

Mar 3, 2019

0303 टाटा Tata

0303 स्पंदन : जमसेतजी
...
भारत नव  निर्माण में, स्टील पॉवर वाहन
जन कल्याण  योजना,कृषि और रसायन
शिक्षा तकनीक स्वास्थ्य,शोध में सहयोग
ताज होटल  सिरमौर, दुनिया  में  पहचान
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : विश्वप्रसिद्ध उद्योगपति सर जमसेतजी नुसीरवानजी टाटा (Jamsetji Nusserwanji Tata) का जन्म 3 मार्च, 1839, नवसारी, गुजरातभारत के विश्व प्रसिद्ध औद्योगिक घराने "टाटा समूह" के संस्थापक थे। भारतीय औद्योगिक क्षेत्र में अद्वितीय एवं सतत योगदान तथा पहचानस्टील के उद्योग में विश्व की द्वितीय है। टाटा के वाहन अपनी महत्ता बनाये हुए हैं। मुम्बई के ताज होटल के संस्थापक। मृत्यु 19 मई, 1904, जर्मनी।
***

Mar 2, 2019

0303 ग्राहम बेल Graham Bell

0303 स्पन्दन : ग्राहम बेल
...
ट्रिंग ट्रिंग घण्टी बजी, आये है समाचार
दुःख सुख बाँट रहे हैं, दूरभाष  पर सार
...
©jangidml.170303
...
सन्दर्भ : एलेग्जेंडर ग्राहम बेल (Alexander Graham Bell) ने टेलीफोन का आविष्कार कर विश्व की दूरियां कम कर दी। 1876 में पेटेंट और 1876 में व्यापारिक बिक्री। महत्वपूर्ण आविष्कार। इनके नाम 12 पेटेंट। वैज्ञानिक, आविष्कारक, शिक्षक आदि। जन्म 3 मार्च, 1847 स्कॉटलैंड और देहांत 2 अगस्त, 1922 कनाडा।
***

0302 बुद्ध प्रतिमा Buddha Statue बामियान

0302* स्पन्दन : बुद्ध प्रतिमा
...
नादां लोग  तोड़ मरोड़  रहे,संस्कृति धर्म इतिहास
खण्डित  विरासत  कर  रहे, करते खुद  का  नाश
...
©jangidml.170302
...
सन्दर्भ : अफगानिस्तान में बामियान घाटी में चौथी -पांचवीं शताब्दी में पहाड़ों को छील कर बनाई 175 एवं 120 फ़ीट ऊँची बुद्ध प्रतिमाएं मार्च, 2001 में नष्ट की गई. इसे नष्ट करने में 25 दिन लगे. यूनेस्को विश्व धरोहर है. यह कृत्य मूर्तियों को ही नहीं बल्कि मानवीय सभ्यता व विरासत को मिटाने का प्रयास है. अच्छा हुआ कि इसे 2012-16 के मध्य प्रतिरूप बनाकर पुनः स्थापित किया गया.
***