May 31, 2019

0601 दूध दिवस Milk Day

0601 स्पन्दन : दूध
...
दूध दही  पुष्ट बनाता, है स्वाद  भरा नवनीत
जन्म से लेकर जीवनभर,ये सबका मनमीत
...
© jangidml.170601
...
संदर्भ : विश्व दूध दिवस, 1 जून. ( World Milk Day, FAO,UNO) 2001 से।  दूध में पोषक तत्वों की भरमार है। शरीर को पुष्ट बनाता है। इससे बने उत्पाद रुचिकर होते हैं। ज्ञातव्य है कि विश्व में भारत सबसे बड़ा उत्पादक देश है। फिर अमेरिका और चीन। यह सफल व्यवसाय है। भारत में दूध की उपलब्धता प्रति व्यक्ति 2016-17 में 355 ग्राम जबकि वि‍श्‍व औसत 294 ग्राम (वर्ष 2013)। भारतीय दुग्ध क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन का जन्मदिन 26 नवम्बर को 'राष्ट्रीय दुग्ध दिवस’ (National Milk Day) मनाया जाता है। सनातन संस्कृति में गाय को 'माता' व 'कामधेनु' कह कर सम्मान दिया.
***

May 30, 2019

0531 तम्बाकू निषेध दिवस No Tabacco

0531 स्पन्दन : धूम्रपान है आत्मघात
...
ज़हर हवा में मत तू घोल, रे मानव!  छोड़ तम्बाकू छोड़
कैंसर अस्थमा और  डिप्रेशन, मौत आएगी  जल्दी दौड़
असमय फैफड़े भी गल जाते,और करता घात हृदय पर
गुटके बीड़ी खैनी सिगरेट, आत्मघाती यह  आदत छोड़
...
©jangidml.170531
...
संदर्भ : 31 मई, अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस (World No-Tobacco Day) 1987 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 7 अप्रैल 1988 तथा इसके बाद 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस मनाना शुरू किया गया। 125 देशों में तम्बाकू सम्बंधित उत्पादनवर्तमान में भारतीय 12 करोड़, विश्व के 12% लोग कर रहे धूम्रपानविश्व में प्रतिवर्ष 50 लाख मौतें। यह कैंसर  आदि कई रोगों का जनक। इसके धुएं से अन्य व्यक्ति भी चपेट में आता है। व्यापारी मात्र अपनी अच्छी आय के कारण दूसरों को धीमे जहर में धकेलते हैं।
***

May 29, 2019

0530 हिंदी पत्रकारिता Hindi Journalism

0530 स्पन्दन : हिंदी पत्रकारिता
...
जन जन तक  है सूचना, समाज राज विज्ञान
स्वास्थ्य  पर्यावरण शिक्षा, कृषि उद्यमी ज्ञान
...
©jangidml
...
संदर्भ : हिंदी पत्रकारिता दिवस ( Hindi Journalism Day ) 30 मई। पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा इस दिन 1826 ई. में प्रथम हिन्दी समाचार पत्र 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन। राममोहन राय ने 1816 में प्रकाशित किया -  ‘बंगाल गजट’। भारतीय भाषा का यह पहला समाचार पत्र है। 191 वर्षों में हिंदी अखबारों एवं समाचार पत्रकारिता के क्षेत्र में काफ़ी तेजी आई है। प्रथम तिमाही, 2019 की IRS रिपोर्ट के अनुसार देश में शीर्ष अखबार के पाठक वर्ग में दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, अमर उजाला आदि।
***

May 28, 2019

0529 Everest एवरेस्ट

0529 स्पन्दन : हिमालय
...
धरती माँ का शिखर हिमालय,हिम्मत को ये ललकारता
साहसी धैर्यवान स्वस्थ मानव, चढ़ उतंग ध्वज फहराता
...
©jangidml
...
संदर्भ : हिमालयएवरेस्ट. 29 मई 1953 को पहला मानव का कदमतेंजिंग नोर्गे एवं एडमंड हिलेरी - एवरेस्ट पर चढ़ने में प्रथमत: सफल. 8848 मीटर  / 29029 फीट ऊँचाईहिमालय श्वेत बर्फ की चादर लपेटे,अति शीतल,अलौकिक एवं प्राकृतिक सौंदर्य युक्त पृथ्वी तल की सबसे ऊँची चोटी पर्वतारोहियों को पुकारता है।
- तेंजिंग, खुम्बू ,नेपाल जन्मा; दार्जिलिंग में बसे
- एडमंड हिलेरी, न्यूजीलेंड निवासी
-"दोनों लगभग एक साथ शिखर पर पहुंचे थे" : हिलेरी
- 1984 : बछेंद्री पाल पहली भारतीय महिला
- 2001 : एरिक वेइहेनमेर, ब्लाइंड 32 वर्षीय
- 2003 : मिंग किपा 15 वर्ष आयु की युवती
- 2010 : जॉर्डन रोमेरो 13 वर्ष आयु के युवा
- 2011 : अप्पा शेरपा एवं फुर्बा ताशी शेरपा 21 बार
- 2013 :  यूईचीरो 80 वर्ष आयु में भी सफल
- 2019 : रीता शेरपा 23 बार सर्वाधिक चढ़ाई कर चुके
***

May 27, 2019

0528 एमनेस्टी इंटरनेशनल Amnesty

0528 स्पंदन : एमनेस्टी इंटरनेशनल
...
मानव के सहज अधिकार में, रखा दृढ़ आधार
अभिव्यक्ति मानवाधिकार में, गूंजे गीत संसार
...
©jangidml
...
संदर्भ : एमनेस्टी इंटरनेशनल ( Amnesty International ) का ब्रिटिश वकील पीटर बेन्सन ( Peter Benenson ) द्वारा 28 मई, 1961 में स्थापना की गई। यह संस्था विश्वभर में राजनैतिक कैदियों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, अमानवीय यातनाओं आदि के संदर्भ में मानवाधिकार कानून के अंतर्गत संरक्षण हेतु बोलती है। 150 देशों में सक्रिय। 1974 में शांति का नोबेल पुरस्कार ( Nobel Prize for Peace ) मिला।
***

May 26, 2019

0527 हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क

0527 स्पंदन : हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क
...
मानव-मानव  मारकाटख़ून की गहरी प्यास
मानवता में क्यों  दानवता, करते  जीवन नाश
अस्त्र शस्त्र परमाणु बम,रोको सारी मिसाइलें
हमको बचाना यह जगत, प्रेम के संग विश्वास

...
© Jangidml
....
संदर्भ :  27 मई, 2016. यह वह स्थान है जहाँ अमेरिका का बराक ओबामा बतौर कोई अमेरिकी राष्ट्रपति प्रथम बार संवेदनाएं व्यक्त करने पहुँचे और बम से प्रभावित लोगों, जिसे "हिबाकुशा" कहते हैं, से मिले। हिबाकुशा की संख्या भी 650000 है जो अब तक त्रासदी के शिकार है। ज्ञातव्य है कि 6 अगस्त, 1945; अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर न्यूक्लिअर बम गिराने से 140000 व्यक्ति प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से मौत के आगोश में पहुँचे। मानवीय सभ्यता एवं विज्ञान का यह एक काला अध्याय है।
***

May 24, 2019

0525 रास बिहारी बोस Ras Bihari Bose

0525 स्पंदन : रास बिहारी बोस
...
आज़ादी के गज़ब दीवाने, थे सजग सक्रिय अग्रगामी
पत्रकार लेखक और चिंतक,आज़ाद हिंद गठन नामी
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 25 मई, 1886 सुबालदह, पश्चिम बंगाल में रास बिहारी बोस ( Ras Bihari Bose ) का जन्म। क्रांतिकारी विचारों के अग्रदूत। जापान में इंडियन इंडिपेंडेंस लीग की स्थापना की। 1942 में इंडियन नेशनल आर्मी जो बाद में आज़ाद हिंद फौज से प्रसिद्ध है, का गठन किया। अच्छे लेखक एवं पत्रकार। 16 पुस्तक प्रकाशित। 21 जनवरी,1945, जापान में स्वर्गवास। जापान सरकार ने 'आर्डर ऑफ द राइजिंग सन' से सम्मानित किया।
***

May 22, 2019

0523 बछेन्द्री पाल Bachhendri Pal

0523 स्पन्दन : बछेन्द्री पाल
...
धन्य हिम्मत  कर चढ़ गई, उच्च  हिमालय भाल
नारी शक्ति  सशक्त प्रदर्शन, करके  बस में काल
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 23 मई, 1984 को बछेंद्री पाल ( Bachendri Pal ) ने हिमालय पर कदम रखा। ये पहली भारतीय और विश्व की पाँचवीं महिला जिसने हिमालय पर विजयी कदम रखा। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानितजन्म 24 मई, 1954, उत्तरकाशी, उत्तराखंडज्ञातव्य है कि जुंको ताबे, जापान निवासी सबसे पहली महिला है जिसने 16 मई, 1975 को एवरेस्ट पर विजय प्राप्त की।
***

May 21, 2019

0522 जैव विविधता Biodiversity

0522 स्पन्दन : जैव विविधता
...
पशु पक्षी  पेड़ प्राणी कीट, विविध है संसार
सूक्ष्म अति  सूक्ष्म  वृहत्तर, अद्भुत  है संसार
रंगरूप  आकृति  अनुपम, जैव-जीवन प्राण
हो सुरक्षित ये विविधता,रहे सुरक्षित संसार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : अंतरराष्ट्रीय दिवस जैव विविधता (International day of biological diversity) 22 मई। इस संसार को विचित्र, मनमोहक और संतुलित बनाता है जैव विविधता। हमारी प्रकृति का विकास और भविष्य इसी से तय। दुःखद कटु सत्य है कि मानवीय विकास जैविक प्रजातियों को नष्ट कर खुद भी अंधकारमय भविष्य बना रहा है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2000 से। ज्ञातव्य है कि विश्व भर में 1.75 मिलियन जैविक जीवन ज्ञात है ( वास्तव में इससे कई गुना अधिक भी ) जीव एवं खाद्य प्रजातियां विगत 50 वर्षों से अत्यधिक घटती जा रही है।

0522 राजा राममोहन राय Raja Rammohan Roy

0522 स्पन्दन : राजा राममोहन राय
...
शिक्षा धर्म समाज चिंतन, कुरूतियों पर प्रहार
नव शिक्षा  नव  तकनीक, पुनर्जागरण  प्रसार
पत्रकारिता संस्कृति हिंदी-प्रेम,राष्ट्र गौरव गान
ब्रह्म-समाज  नव चिंतन से, सजग राष्ट्र उद्धार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : राजा राम मोहन राय जयंती - 22 मईजन्म 22 मई,1772 राधानगर, हुगली,बंगालभारतीय सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में पुनर्जागरण के अग्रदूत। पत्रकारिता कर नव चेतना का संचार। कुरूतियों पर प्रहार। सती प्रथा बन्द करने के अग्रदूतस्वर्गवास 27 सिंतबर,1833.
***

May 20, 2019

0521 सांस्कृतिक विविधता Cultural diversity

0521 स्पंदन : सांस्कृतिक विविधता
...
उत्साह उमंग के रंग भरे, संस्कृति के आयाम
इक दूजों को  ये जोड़ता, अपनत्व का पैगाम
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : विश्व सांस्कृतिक विविधता दिवस ( World Day for Cultural Diversity for Dialogue and Development ) 21 मई। संयुक्त राष्ट्र के यूनेस्को द्वारा 2001 से घोषित। सांस्कृतिक विविधता लोगों के लिए प्रेरकत्व है। ये विरासत, इतिहास, अध्यात्म, व्यवहार आदि से जुड़े हुए तथ्यों के साथ उत्साह-उमंग का संचार करता है। आर्थिक एवं सामाजिक भाव को प्रबल बनाता है। नृत्य, गान, संगीत, नाटक, मेले आदि इसके विविध आयाम लोगों में समझ और सद्भावना भरता है। इनमें सहभागी बनें और आनन्द प्राप्त करें।
***

0520 मधुमक्खी Bee

0520 स्पंदन : मधुमक्खी
...
नन्हीं मधुमक्खी मेहनती, फूल फूल  रसपान
शहद खज़ाना भर रही,सुस्वादु अमृत समान
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व मधुमक्खी दिवस ( World Bee Day ) 20 मई। मधुमक्खी प्रकृति का अति निकटतम मित्र जो परागण हेतु सहयोग देती है। फूलों से रसपान कर शहद के रूप में एकत्रित करती है। शहद पोषक तत्व का भंडार और अमृततुल्य है। इनकी उपस्थिति और संख्या हमारे इकोसिस्टम के संतुलन का बयान भी करती है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिन घोषित जो एंटोन जांस ( Anton Janša, Slovenia ) के जन्मदिवस की स्मृति में है, जिन्होंने मधुमक्खी पालन में महत्वपूर्ण कार्य किया। इनकी करीब 25 से 30 हजार प्रजातियां मिलती है।
***

0519 थर्मामीटर Thermometer

0519 स्पन्दन : थर्मामीटर
...
ताप स्तर को नाप रहा, ठंडे गर्म का हाल
थर्मामीटर उपयोग से, उन्नत  बनती चाल
...
©jangidml
...
सन्दर्भ: जीन पियरे क्रिस्टीन ( Jean-Pierre Christin ) ने 19 मई, 1743 को सेल्शियस को परिष्कृत कर थर्मामीटर ( 0 - 100 ℃ ) विकसित किया। सेल्शियस या सेंटीग्रेड थर्मामीटर कहलाता है। ज्ञातव्य है कि एंडर्स सेल्शियस ( Anders Celsius ) ने थर्मामीटर बनाया जो बर्फ के ताप को 100 एवं भाप के ताप को 0 ℃ बताता था। सामान्य तापमापी की घुंडी में पारे का उपयोग करते हैं। ताप के मापन और नियंत्रण से कई कार्य आसान एवं सार्थक हुए। ज्ञातव्य है कि अन्य थर्मामीटर यथा- केल्विन ( Kelvin 273.16 से 373.13 K ), फारनेहाइट ( Fahrenheit 32 से 212 °F ) आदि का प्रयोग भी होता है। परम् शून्य ताप ( Absolute zero ) 0 K या -273.15 ℃ होता है जिससे नीचे ताप वर्तमान में सम्भव नहीं।
***

May 17, 2019

0518 संग्रहालय Museum

0518 स्पन्दन : संग्रहालय
...
आयुध विरासत संस्कृति,चित्र मूर्तियाँ इतिहास
पुस्तक रत्न सिक्के कपड़े,गाथा गौरव विकास
...
©Jangidml
...
सन्दर्भ : अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस ( International Museum Day ) 18 मई। संग्रहालय में हमारे पूर्वजों की अनमोल यादगार एवं नयी पीढ़ी में जागरूकता पैदा करने के लिए,अपने पूर्वजों की विरासत की वस्तुओं यथा किताबें, पाण्डुलिपियाँ, रत्न, चित्र, शिलाचित्र, मूर्तियाँ, वस्त्र, आयुध, अन्य सामान आदि को संजोकर रखते हैं जो हमारे इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, शिल्प, विद्या, विकास आदि के परिचायक होते है। संग्रहालय हमारे पूर्वजों के गौरव का बखान करता है। ये तथ्यात्मक प्रमाण है। संयुक्त राष्ट्र ने 1983 से यह दिवस मनाने का निर्णय। भारत में सबसे पुराना एवम् बड़ा संग्रहालय 1814 में कोलकाता में है, जो डॉ. नथानिएल वेळीच, डेनिश निवासी द्वारा स्थापित किया गया।  'भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग' के तहत देश में 40 से अधिक संग्रहालय हमारी विरासत का परिचय कराती हैं।
***

May 16, 2019

0517 चेचक Smallpox

0517 स्पंदन : चेचक
...
जानलेवा चेचक जहां में, ले लेती चुपके जान
महामारी चहुँओर फैलती, जेनर' गये पहचान
...
©jangidml
...
संदर्भ : चेचक (smallpox) के टीके के अविष्कारक एडवर्ड जेनर (Edward Jenner) का मानवीय हित में अत्यंत मूल्यवान कार्यचेचक जानलेवा बीमारी और महामारी से और भी अधिक खतरनाक बनती। टीकाकरण से इंग्लैंड में 1882 में चेचक का नियंत्रण। 1980 तक सारी दुनिया से चेचक को मिटा दिया। जन्म 17 मई 1749, बर्कले, इंग्लैंड और देहांत  26 जनवरी 1823, इंग्लैंड
***

May 15, 2019

0516 शांति Peace

0516 स्पन्दन : शांति सर्वव्यापी बनें
...
शांत मन  और  शांत जन,  हवा पानी धरा शांत
शांत  समन्दर  नील  गगन, व्योम  चराचर  शांत
सहयोग भ्रातृत्व धैर्य स्नेह, सहनशील हो आदर
समतारूपी कुटुम्ब क़बीला,रहे जीवजगत शांत
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 'अंतरराष्ट्रीय दिवस शान्तिमय साथ रहने का' / 16 मई (International Day of Living Together in Peace ) शांति के प्रयास संयुक्त राष्ट्र द्वारा। भारतीय सनातन संस्कृति एवं दर्शन सम्पूर्ण विश्व की शांति के अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करती है जो मानवजाति ही नहीं बल्कि समस्त पर्यावरण जगत के शांतिमय कल्याण की बात कहती है। मानसिक शांति और शांत वातावरण हमें सुख और सहअस्तित्व के साथ दीर्घायु बनाते हैं।
***

May 14, 2019

0515 परिवार दिवस

0515 स्पंदन : अखंड परिवार
...
दादा दादी चाचा चाची,भाई बहन में प्यार
माता पिता संग हँसता,सदा सुखी परिवार
संबल खुशियां है सुरक्षा,मिलजुल मजबूत
रोग दर्द  और कष्टों में, सफल  रहे परिवार
...
आज का एकल परिवार...
...
कोई यहां और कोई वहां,बिखरा है परिवार
भवन बड़े पर खाली खाली,खाली है संसार
भय से त्रस्त हमेशा रहता,भागदौड़ परेशान
ऋण किश्तों की चिंता, रहा न खुद का सार
...
©jangidml
...
संदर्भ : अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस ( International Day of Families ) 15 मई। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1989 को अंतरराष्ट्रीय परिवार वर्ष और 1993 से परिवार दिवस की घोषणा। परिवार समाज की सशक्त इकाई, सशक्त राष्ट्र का परिचय भी। संयुक्त परिवार एकता, अनुशासन और खुशहाली का परिचय। सुरक्षा, सम्मान, समता एवं सहयोग के उच्च भाव। विश्व के सबसे बड़े परिवार में जिओना चाना, मिज़ोरम 181 सदस्यों के साथ। भरैचा, इलाहाबाद के एक परिवार में 88 सदस्य। भारतीय सनातन संस्कृति में "वसुधैवकुटुम्बकम" की सोच अद्वितीय है।
***

May 13, 2019

0514 नन्हीं माँ Little mother

0514 स्पन्दन : नन्हीं माँ मेडिना
...
नन्हीं जान  नन्हीं बालिका, बन गई बेटे की माँ
खेलकूद का समय गंवाया, घातक है बनना माँ
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : लीना मेडिना ( Lina Medina, जन्म 27 सितम्बर 1933 ), पेरू निवासी करीब 5 साल की उम्र में माँ बनी। मेडिना ने 14 मई, 1939 को एक बालक को सिजेरियन से जन्म दिया। विज्ञान में यह पहेली। ज्ञातव्य रहे कि छोटी उम्र में मातृत्व जानलेवा होता है। सबसे सुरक्षित मातृत्व आयु 20 से 35 वर्ष अवधि है। विश्व स्वास्थ संगठन की रिपोर्ट के अनुसार विश्वभर में प्रति वर्ष 5.29 लाख गर्भवती महिलाओं में से 25.7% मौत भारतीय महिला की। मातृत्व सुख प्रकृति का अनुपम उपहार है। माँ शिशु जन्म देकर स्वयं भी दूसरा जीवन प्राप्त करती है।
***

May 12, 2019

0513 पृथ्वी का चक्कर

0513 स्पन्दन : पृथ्वी का चक्कर
...
जल पर चला थल पर चला, धरती रहा है नाप
धन्य है हिम्मत हौसला, परितृप्ति संग परिताप
...
©jangidml.170513
...
संदर्भ : फ्रेडरिक बेंजामिन बेन कार्लिन ( Frederick Benjamin 'Ben' Carlin ) ऑस्ट्रेलिया 13 मई, 1958 को पूरी धरती की जल-थल से यात्रा कर पूर्ण चक्कर ( circumnavigate the world ) लगाने वाले प्रथम व्यक्ति बने। स्थल मार्ग से 62744 किमी और जल मार्ग से 17780 किमी की 10 वर्ष की दुरूह यात्रा अपने हौसले से कर पाये।
***

0512 मातृ दिवस Mother's Day

0512* स्पन्दन : मातृ दिवस
...
माँ जननी  माँ प्रकृति, माँ संस्कार है संस्कृति
भगवान सदृश्य माँ है, अनुपम अद्भुत है कृति
माँ के आँचल में पलता है,शिशु सदा सुरक्षित
कोई कितना भी ऊँचा,माँ ही आदि और इति
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : मातृ दिवस ( Mother's day ) दूसरा रविवार माह मई 1908 से अमेरिका में प्रारम्भ। अमेरिका, कनाडा, भारत आदि कई देश इस तिथि को मातृ दिवस मनाकर माँ के प्रति आदर व्यक्त करते हैं। अमेरिकन एक्टिविस्ट एना जार्विस ( Ann Reeves Jarvis ), न कभी शादी की और न कोई बच्चा था, ने अपनी मां की मौत होने के बाद प्यार जताने के लिए उन्होंने इस दिन की शुरुआत की। विश्व भर में 40 देशों से अधिक यह दिवस मनाते हैं। ज्ञातव्य है कि पेरू की लीना मदीना 1939 में 5 वर्ष की उम्र में मां बनी, हरियाणा की राजदेवी लोहान 70 वर्ष की आयु में मां बनी जबकि 17 वी सदी की रूस की वेलेंटिना वसील्येव ने अपने जीवनकाल में 69 बच्चों को जन्म दिया जिसमें कोई भी बच्चा एक अकेला नहीं जन्मा। भारत में मातृशक्ति को ईश्वर का रूप और पूज्य माना है। वस्तुतः प्रकृति विकास एवं सुसामाजिक जीवन का आधार ही माँ है।
***

May 10, 2019

0511 प्रवासी पक्षी Migratory Bird

0511* स्पंदन : प्रवासी पक्षी
...
पक्षियों की कलरव प्यारी, मोहक लगते रंग
एक देश से  चलकर आते, मौसम के ये संग
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : विश्व प्रवासी पक्षी दिवस (World Migratory Bird Day) दूसरा शनिवार, मई और अक्टूबर* 2019 को 11 मई को। कई प्रवासी पक्षी हजारों किमी यात्रा तय कर एक देश से दूसरे देश आहार एवं प्रजनन हेतु हर साल आते जाते रहते हैं। यह इकोसिस्टम के लिए अति आवश्यक एवं संतुलन का प्रमाण है। दुःखद एवं कटु सत्य है कि मानवीय सभ्यता के विकास और तथाकथित कृषि क्रांति ने प्रवासी पक्षियों की 40% संख्या खतरे में है। यह 2006 से मनाया जा रहा है।
***

May 9, 2019

0510 1857 क्रांति Mutiny

0510 स्पंदन : 1857 क्रांति
...
स्वर्ण पिंजरा तोड़ निकला, सीधा जागा कपोत
क्रांति क्रांति  भारत भर में, जगमग रोशन जोत
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : भारतीय स्वतंत्रता की प्रथम क्रांति 10 मई, 1857 में मेरठ से शुरू। इस भारतीय विद्रोह, सैनिक विद्रोह, गद्दर आदि का पूरे भारत में जनजागरण का कार्य किया और स्वतंत्रता के लिए लोग सक्रिय हुए। मेरठ, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, झांसी आदि इस क्रांति के केंद्र बने। बहादुर शाह जफ़र, तांत्या टोपे, झांसी की रानी, बेगम हजरत महल, मंगल पांडे, नाना साहेब आदि अग्रणी बने। क्रांति का अंत नवम्बर, 1858 माना जाता है। इस असफल क्रांति ने ईस्ट इंडिया कम्पनी के राज को खत्म किया और बिट्रिश ताज के अंतर्गत भारत हुआ। लाखों लोग शहीद हुए। इस क्रांति ने भारत के भविष्य को तय किया और 15 अगस्त, 1947 को आज़ादी प्राप्त की।
***

May 8, 2019

0509* आदि शंकराचार्य Aadi Shankaracharya

0509* स्पंदन : आदि शंकराचार्य
...
दिव्यपुरुष का  दिव्य कर्म, पुनर्स्थापित  सनातन  धर्म
आर्यावर्त को कर एकीकृत, अद्वैतवाद  का दिया मर्म
दुर्जन सज्जन शांतजन हो,करो समुचित बन्धन मुक्त
अद्भुत वाक शास्त्र कौशल,संचित विरासत गौरव गर्व
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु, राष्ट्रीय एकता के प्रणेता और सनातन धर्म के रक्षक जांगिड ब्राह्मण कुल गौरव आदि शंकराचार्य का जन्म बैशाख शुक्ल पंचमी, 788 ईस्वीं* (माना जाता है) को केरल के  कालड़ी में हुआ. 7 वर्ष की उम्र में सन्यास. आप अद्वैतवाद के प्रणेता. अद्वैतवाद के अनुसार ब्रह्म एवम् जीव को एकात्म माना. सगुण एवं निर्गुण दोनों स्वरुप विद्यमान रहते है. उन्होंने कहा- "तुम ब्रह्म हो, मैं ही ब्रह्म हूँ, यह आत्मा ही ब्रह्म है." ज्योतिष्पीठ बद्रीनाथ, गोवर्धनपीठ पुरी, शारदापीठ  द्वारिका और शृंगेरीपीठ मैसूर स्थापित चार मठ हिंदुत्व के सनातन दर्शन को संजोये रखता है. आदि शंकराचार्य के कार्य की उपलब्धि अवर्णनीय है. मात्र 32 वर्ष की आयु में देहांत.
***

May 7, 2019

0508 रेड क्रॉस Red Cross

0508 स्पन्दन : रेडक्रॉस सोसायटी
...
रंग रूप देश धर्म निरपेक्ष, मानवता ही धर्म
युद्ध बीमारी या महामारी, मानव सेवा कर्म
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : पीड़ित मानव की सेवा बिना भेदभाव के करते रहने का विचार देने वाले तथा रेडक्रॉस अभियान ( 9 फरवरी, 1863) को जन्म देने वाले महान मानवता प्रेमी जीन हेनरी डयूनेन्ट ( Jean Henri Dunant )का जन्म 8 मई 1828 में हुआ था। विश्व के अधिकांश ब्लड बैंकों का संचालन रेडक्रॉस एवं सहयोगी संस्था द्वारा किया जाता है। हेनरी केे जन्म दिवस 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस (World Red Cross Day) के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। 1901 में इन्हें पहला नॉबेल शांति पुरस्कार मिला।
***

May 6, 2019

0507* अक्षय तृतीया Akshay Tritiya

0507* स्पन्दन : अक्षय तृतीया
...
अक्षय तृतीया शुभ बने, अकूत  भरा भण्डार
मिलती खुशियाँ सदा रहे, हो हरा भरा संसार
...
पानी पवन  अन्न मिले, सबको  शुद्ध  बराबर
जीवन सबका सहज रहे, शान्तिमय  चराचर
...
©jangidml 
...
सन्दर्भ : अक्षय तृतीया या आखातीज, वैशाख शुक्लपक्ष तीज*।अक्षय का तात्पर्य क्षय के बिना। भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण दिवस। अत्यंत शुभ मुहूर्त। नये कार्य, वैवाहिक कार्य, गृह प्रवेश आदि का शुभ मुहूर्त। भगवान परशुराम का अवतरण भी इसी दिन हुआ। विशेषतः किसान वर्ग आने वाले साल के मौसम का पूर्वानुमान "शगुन" के माध्यम से करते हैं। यह समय गर्मी मौसम के आगमन का दिन भी।
***

May 5, 2019

0506 एफ़िल टॉवर Eiffel Tower

0506 स्पन्दन : एफिल टॉवर
...
मानवकृत  नायाब  कृति, पेरिस  की पहचान
लौह तकनीक योग अद्भुत, फ्रांस की है जान
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 6 मई,1889 को एफिल टॉवर ( Eiffel Tower ), पेरिस को वर्ल्ड फेयर के समय आम जनता के लिए खुले द्वार। विश्व में सबसे अधिक दर्शक इसे देखने आते है। फ्रांस के सिविल इंजीनियर गुस्ताव एफिल (15 दिसम्बर,1832 -27 दिसम्बर,1923) द्वारा इसका निर्माण 28 जनवरी,1887 में शुरू कर 31 मार्च,1889 को पूर्ण किया गया। इसकी ऊँचाई 300 मीटर है। यह नायाब कृति चालीस साल से अधिक ऊंचाई के लिए भी प्रसिध्द।
***

0506* बीकानेर Bikaner

0506* स्पन्दन : बीकानेर
...
नगर  नींव  आ  थरपीजी,  बीका  जी  बीकानेर
च्यारूं कूंट विकास मौकळो, धन धन  बीकानेर
सीधो सादो शहर बीकाणो,सीधा शहर रा लोग
सगळा मिळजुळ काम करां,व्है नामी  बीकानेर
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : बीकानेर नगर स्थापना दिवस : बैसाख सुदी दूज, 1545 वि. सं.* ( तद्नुसार ईसवी सन् 1488 दिनांक 12 अप्रेल, शनिवार) यथा प्रचलित है -
           पन्द्रह सौ पैंतालवे, सुद बैसाख सुमेर ।
           थावर बीज  थरपियो, बीका बीकानेर ।।
***

May 4, 2019

0505 कार्ल मार्क्स Karl Marx

0505 स्पन्दन : कार्ल मार्क्स
...
दास  कैपिटल  रच गए, सर्वोपरि हित काम
मानवीय मूल्य समता, सबको श्रम का दाम
...
©jangidml
...
संदर्भ : कार्ल मार्क्स ( Karl Heinrich Marx ) महान दार्शनिक, पत्रकार, सम्पादक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता। 'दास कैपिटल' ( Das Kapital ), द कम्युनिस्ट मैनिफेस्टो ( The Communist Manifesto) आदि कृतियों ने विश्व भर में नये दर्शन 'मार्क्सवाद' को गति दी। कई देशों की राजनीति पार्टियां इनको सिद्धांतों का अनुशरण करती है। जन्म 5 मई, 1818, ट्राएर, जर्मनी (Trier, Germany) और देहांत 14 मार्च, 1883, लंदन
***