Showing posts with label 0130. Show all posts
Showing posts with label 0130. Show all posts

Jan 29, 2017

World leprosy day

01.30 स्पन्दन-विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस
...
हाथ पाँव अंगुली गल रहे, कष्ट कारक है कुष्ठ
समय पर दवा ले भगाओ,ये ढीठ बड़ा ही दुष्ट
...
संदर्भ : विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस 30 जनवरी ( World Leprosy Day). भारत में यह रोग कुष्ठ रोग के रूप में 600 ई.पू. पहचान की गई. इसे हन्सेन रोग भी कहते हैं. 1873 में हन्सेन (G.A. Hensen)ने इस रोग की वैज्ञानिक पहचान की. 1941 में टीका भी विकसित हुआ. यह बैक्टीरिया (Mycobacterium Leprae) जनित रोग है जो सबसे पहले हाथ,पैर,मुँह आदि पर प्रभाव दिखाता है. यह हवा के माध्यम से भी फैलता है. यह पूर्णतः निदान योग्य है. WHO के सर्वे 2010 के मुताबिक विश्व के 17 देशों में यह 97% है जिसमें भारत पहले स्थान पर व रोगी 126800 है. प्रति वर्ष 210000 रोगी नये जुड़ते है. बिहार में सबसे ज्यादा. विश्व स्तर पर लोगों को इस रोग से जागरूक करने हेतु यह दिवस जनवरी माह के अन्तिम रविवार को मनाया जाता है. 2017 में यह 29 जनवरी को है. देश में 2014 से 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ दिवस मनाने का निर्णय महात्मा गाँधी द्वारा इस बाबत उन्मूलन के लिए किए सत् प्रयासों के कारण है. ...
© jangidml.170130

Mahakavi Jai Shankar Prasad : jayanti

01.30 स्पन्दन-महाकवि जय शंकर प्रसाद
...
रच दिया संसार विविध,भरा हिन्दी साहित्य का सागर
प्रेम शौर्य साहस समाज, भरा गद्य पद्य का वृहद गागर
... ©Jangid.170130 ...
संदर्भ : जन्म : 30.1.1889 वाराणसी
देहांत :15.11.1937
लेखन : उपन्यास,नाटक,कविता,कहानी,निबंध
छायावाद के प्रवर्तक भी.
मुख्य रचनाएँ : कामायनी,विचारधारा,अर्धशतक,ध्रुवस्वामिनी,चंद्रगुप्त,आकाशदीप ,आँसू आदि

Mahatma Gandhi : Martyrs day

01.30 स्पन्दन : महात्मा गाँधी
...
हे राम !   राम नाम  ही  सत्य
बापू ने दिल से की  थी पुकार
गोली तोप  से कभी  डरा नहीं
आज  अपनों से  गया  है  हार
...
©Jangid.170130
...
संदर्भ : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बिड़ला हाऊस दिल्ली में शाम की प्रार्थना सभा में जाते वक्त 30.1.1948, शाम 5:17 बजे नाथूराम गोडसे ने तीन गोली मार कर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद वे "हे राम" का उच्चारण करते हुए निर्वाण को प्राप्त हुए. हत्या के आरोप व साजिश के लिए गोडसे व नारायण आप्टे को फाँसी की सजा दी गई. देश भर में बापू की पुण्यतिथि पर सुबह 11 बजे 2 मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है.