Showing posts with label Dolly. Show all posts
Showing posts with label Dolly. Show all posts

Feb 21, 2019

0222 डॉली Dolly

0222 स्पन्दन : डॉली Dolly
...
रक्तबीज है डॉली भेड़, अजर अमर तस्वीर
धनी  बहुत  ताकत के बल, बदलेंगे तकदीर
घर घर  शक्लें  एक जैसी, होंगे  हर इन्सान
एक सेल से उत्पन्न होंगे, लाखों लाख शरीर
...
©jangidml.180222
...
सन्दर्भ : 22 फरवरी,1997 को स्कॉटलैंड के वैज्ञानिक इयान विलमुट (Ian Wilmut) एवं सहयोगी वैज्ञानिकों ने क्लोन भेड़ 'डॉली' को संसार के समक्ष बताया. इस भेड़ का जन्म 5 जुलाई ,1996 तथा 14 फरवरी, 2003 को मृत. कलोंनिंग के अंतर्गत सेल के प्रतिरूपण से विकसित हुई और अपने जीवनकाल में 6 बच्चे दे गई. ज्ञात है कि ऐसा प्रयोग 1952 में मेंढक पर हुआ. बाद में विविध जानवरों पर भी सफल प्रयोग हुए. खतरा तो और भी बढ़ेगा जब इंसानी क्लोन से एक जैसे इंसानों की बाढ़ आएगी.
***