Showing posts with label love. Show all posts
Showing posts with label love. Show all posts

Feb 14, 2019

0214 प्यार Love Valentine's Day

0214 स्पन्दन : प्यार
...
प्यार तो बस प्यार है, न जातधर्म का दाब
न देश का न विदेश का,न उम्र का हिसाब
बहता जल शीतल कभी,बहता लावा गर्म
ताज बन गए यहाँ, कभी छप गई किताब
...
©jangidml.170214
...
संदर्भ : वेलेंटाइन डे (Valentine's Day), 14 फरवरी। 270 ईस्वी राजा क्लाउडियस  (Claudius II Gothicus), रोम ने प्यार और शादी नहीं करने की राजाज्ञा दी। नैसर्गिक न्याय के लिए संत वेलेंटाइन (St. Valentine) ने इस के विरुद्ध अपना बलिदान दिया था। मानव ही नहीं बल्कि समस्त प्राणी जगत प्रेम से आबद्ध रहता है।
***