0604 स्पंदन : आतंक के शिकार बच्चे
...
युद्ध आतंक यौनाचार, होते बच्चे शिकार
ये विरासत संस्कृति,दें इनको सुरक्षा प्यार
धर्मान्तता से दूर रख,दें शिक्षा और विवेक
फूल रंगबिरंगी बगिया के, महके ये संसार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : अंतराष्ट्रीय दिवस आतंकवाद से पीड़ित निर्बोध बच्चों के लिए (International Day of Innocent Children Victims of Aggression, UNO); 4 जून। बच्चे परिवार और राष्ट्र के सशक्त आधार है। ये निर्मल मन और सहजता के साथ ईश्वर के साकार रूप है। शांति के देवदूत। परन्तु युद्ध के दिनों विशेषतः बच्चों की हत्याएं, यौनाचार, प्रताड़नाएं आदि की घटनाएं बढ़ जाती है। इनकी सुरक्षा के लिए अहम कदम और व्यवस्था आवश्यक है।
***
Showing posts with label Children. Show all posts
Showing posts with label Children. Show all posts
Jun 3, 2019
0604 आतंक से पीड़ित बच्चे
Apr 1, 2019
0402 बाल-पुस्तक Children's Book
0402 स्पन्दन : बाल-पुस्तक
...
नन्हें नन्हें बच्चों को, दे दो बाल- पुस्तकें
छोटी छोटी कहानियाँ, गीत भरी पुस्तकें
मानवता के मूल्य भरे, आनंदित आभास
सीखेे सफल जिंदगी, उपयोगी हो पुस्तकें
...
©jangidml
...
संदर्भ : अंतरराष्ट्रीय बाल-पुस्तक दिवस (International Children's Book Day, ICBD) 2 अप्रैल। यह हंस क्रिस्टियन एंडरसन (Hans Christian Andersen) डेनमार्क-नॉर्वे की स्मृति में 1967 से मनाया जाता है। इनका सृजन करीब 3381और करीब 125 भाषाओं में रूपांतरित भी। बच्चे भविष्य का आधार होते हैं। इनको उनके स्तर एवं रुचि के अनुसार बाल साहित्य की पुस्तकें देकर पढ़ने एवं ज्ञानार्जन हेतु प्रेरित किया जाना चाहिए। घर में छोटा पुस्तकालय अवश्य बनाइये।
***
Subscribe to:
Posts (Atom)