May 30, 2021
May 23, 2021
Jun 29, 2019
0630 Emergency Number
0630 स्पंदन : आपातकाल नम्बर
...
आपातकाल में कॉल करो, लेने को सहयोग
आग घात रोग में हाजिर, गाड़ी संग है लोग
...
©jangidml
...
संदर्भ : विश्व की आपातकालीन कॉल (emergency call) का प्रथमतः प्रयोग 30 जून, 1937 लंदन में प्रारम्भ। आपातकाल हेतु नम्बर थे - 999. अमेरिका में यह नम्बर 911 है। भारत में आपातकाल हेतु नम्बर है पुलिस-100, आग-101, स्वास्थ्य-108 आदि काम में लेते रहे हैं परन्तु अब अप्रैल, 2019 से इनके लिये 112 है। स्मार्टफोन में 3 बार पॉवर बटन को जल्दी दबाने और सामान्य फोन में 5 या 9 को अधिक समय दबाने पर भी ये नम्बर एक्टिवेट हो जाते है। इसके अलावा अन्य एमरजेंसी नम्बर भी चालू है।
***
Jun 28, 2019
0629 सांख्यिकी दिवस Statistics Day
0629 स्पन्दन : सांख्यिकी दिवस
...
अंक गणितीय ये आंकड़े, कहते कुछ आरेख
औसत माध्यिका विचलन, ये कहते तू देख
ये ऊँचे नीचे टेढे मेढे, पर गूढ़ अर्थ गहरा
ये बताये सहज निष्कर्ष, उन्नति अवनति देख
...
©Jangidml.170629
...
सन्दर्भ : राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस ( National statistics day ) 29 जून। 2007 से। भारतीय भौतिकविद् एवं सांख्यिकीविद प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस (P C Mahalanobis, जन्म: 29 जून, 1893 - मृत्यु: 28 जून, 1972), कलकत्ता की स्मृति में मनाया जाता है। पंचवर्षीय योजना के मसौदे एवं 'भारतीय सांख्यिकी संस्थान' स्थापना, औद्योगिक-कृषि उत्पादन,रोजगार वृद्धि, बाढ़ नियंत्रण आदि के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण योगदान। ज्ञातव्य है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा 20 अक्टूबर को विश्व सांख्यिकी दिवस को घोषित।
***
Jun 27, 2019
0628 रूसो Rousseau
0628 स्पंदन : रूसो
...
सहज रूप में हो मानवता, सबके हित समाज
नीति शिक्षा नैतिकता, साहित्य सद्गुणी आज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : जीन जैक्स रूसो (Jean-Jacques Rousseau ) स्विस-फ्रांस, महान दार्शनिक, समाजशास्त्री, मानवतावादी, प्रकृतिवादी, शिक्षाविद, साहित्यकार आदि। युग परिवर्तनकारी विचारों से ओतप्रोत। 'प्रकृति की ओर लौटो', 'मनुष्य जन्म से स्वतंत्र' , 'नगर मानव जाति की कब्रें हैं', सहज प्राकृतिक, सामूहिक सामाजिक विकास, राज्य व्यवस्था की अवधारणा आदि ने नई दिशा दी। 'दी सोशल कॉन्ट्रैक्ट्स', 'दी कनिंग मेन', 'ए डिस्कोर्स अपॉन द ओरिजिन एंड फाउंडेशन ऑफ द इनइक्विलिटी अमंग मैनकाइंड' आदि बहुत सी पुस्तकों के रचयिता। जन्म 28 जून, 1712 स्विस एवं देहांत 2 जुलाई, 1778 फ्रांस।
***
Jun 26, 2019
0627 वंदेमातरम Vandemataram
0627 स्पन्दन : वन्दे मातरम्
...
उत्साहित उद्वैलित जन मानस,उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम
आजादी की प्राण-संजीवनी, वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
...
© jangidml
...
संदर्भ : 27 जून, 1838 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ( Bankim Chandra Chattopadhyay, चटर्जी ) का जन्म कटकपारा, पश्चिम बंगाल में हुआ। साहित्य के अग्रदूत। 'आनंदमठ' उपन्यास में लिखित यह गीत, आज़ादी के दीवानों को प्रेरित करने में महत्वपूर्ण रहा। देहावसान 8 अप्रैल,1894.
***
Jun 25, 2019
0625 नशा निरोधक Drug Abuse
0626 स्पन्दन : नशा निरोधक दिवस
...
युवा बूढ़े हो रहे हैं मादक नशे के आदी
बर्बाद करे तन मन धन, छीन रहा आज़ादी
बीड़ी तम्बाकू अफ़ीम शराब सबमें है खराबी
घर परिवार समाज देश की लाते ये बर्बादी
...
©Jangidml
...
सन्दर्भ : अंतर्राष्ट्रीय नशा व मादक पदार्थ निषेध दिवस (International day against Drug Abuse & Illicit Trafficking) 26 जून। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1987 को स्वीकृत। अफ़ीम, हेरोइन, भांग, तम्बाकू आदि के नशे हर दृष्टि से नुकसान पहुंचाते हैं। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत दक्षिण एशिया में हेरोइन का सबसे बड़ा उपभोक्ता बनता जा रहा है। भारतीय सर्वे में अफ़ीम की 0.7% एवं भांग की 3% प्रति माह की दर देखी गई। स्वास्थ्य पर बुरा असर। नशा हमारे दैनिक कार्यों एवं विकास में बाधक होता है।
***
Jun 23, 2019
0624 मारुत Marut
0624 स्पंदन : मारुत
...
हवा में बातें करने लगा, युद्धक ये विमान
मार-गति में बढ़ चढ़ के, रणभूमि का मान
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट लिमिटेड (HAL) द्वारा देश में बने प्रथम सुपरसोनिक युद्धक विमान (Fighter) मारुत (HF24 Marut) की 24 जून, 1961 को पहली उड़ान। जिसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। आजकल इसके उन्नत संस्करण है। सेना के पास मिग, सुखोई, जगुआर आदि जैसे उन्नत युद्धक विमान है।
***
Jun 22, 2019
0623 विधवा Widow
0623 स्पन्दन : विधवा
...
प्यार सामाजिकता तपस्या की, विधवा जिन्दा मूरत
धैर्य सहयोग स्नेह सहनशील, सचमुच ईश्वरीय सूरत
श्रम सतत ये करती रहती, शौक उत्साह उमंग छोड़
सम्मान दें हम सहयोग दें, छोड़ दो करनी नफरत
...
©Jangidml.170623
...
सन्दर्भ : अंतरराष्ट्रीय दिवस विधवा हेतु (International Widows’ Day) 23 जून। संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2011 को प्रारंभ। सामाजिक व्यवस्था के अंतर्गत विधवाओं का जीवन कठिन परिस्थितियों में गुजरता है। रोजगार विहीन, गरीबी, हिंसा, अत्याचार, स्वास्थ्य आदि सम्बंधित समस्याएं होती है। भारतीय सन्दर्भ में राजा राममोहन राय ने सती प्रथा को बंद करने एवं विधवा विवाह करवाने हेतु अत्यंत नेक कार्य किया। शिक्षा, रोजगार, जागरूकता आदि से इनका जीवन सुरक्षित हो सकता है। विश्वभर में करीब 258 मिलियन विधवाएं।
***
Jun 21, 2019
0622 गैलेलियो Galileo
0622 स्पंदन : गैलिलियो
...
घूम रही यह धरती सतत, सूर्य के चारों ओर
विवश विज्ञानी हुआ चुप,शुरू सजा का दौर
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : 22 जून, 1633 को गैलेलियो गैलिली (Galileo Galilei) को धर्माचार्यों के दबाव से यह स्वीकार करना पड़ा कि सूर्य ही पृथ्वी के चारों ओर चक्कर काटता है। फिर भी इन्हें सजा देकर कैद में रखा और अंततः कैद में ही मौत। गैलेलियो आधुनिक विज्ञान के पितामह। खगोलविद, भौतिकविद, गणितज्ञ, आविष्कारक आदि। दूरबीन का आविष्कार। जन्म 15 फरवरी, 1564, इटली और देहांत 8 जनवरी, 1642 में।
***
Jun 20, 2019
0621 योग Yoga
0621 स्पन्दन : योग
...
तन मन की शुध्दि करता योग
निर्मल निरन्तर रखता योग
रोग मुक्त सबको करता योग
बिन दवा के आयु बढ़ाता योग
...
धर्माडम्बर मुक्त होता है योग
तन मन को शक्ति देता है योग
सहज जीवनाधार बनाता योग
स्वास्थ्य की राह बढ़ाता योग
...
अष्टांगिक मार्गदर्शन करता योग
यम नियम आसन प्राणायाम योग
प्रत्याहार धारणा ध्यान समाधि योग
नित प्रातः करणीय ये होता योग
...
संयम आत्मानुशासन देता योग
स्वतःस्फूर्त सबको बनाता योग
सुख आनन्द जीवन का ये योग
मोहमुक्त स्थितप्रज्ञ बनाता योग
...
© jangidml.170607
...
संदर्भ : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ( International day of Yoga ) 21 जून। संयुक्त राष्ट्र ने 2014 को यह दिवस घोषित किया। 2015 से मनाया जाने लगा। भारत में योग का प्रचलन पूर्व वैदिक काल (3000 ईसा पूर्व) से है। वेद, उपनिषदों में इसका वर्णन। भगवान कृष्ण, बुद्ध, महावीर आदि ने भी योग बाबत बताया। महर्षि पंतजलि 200 ईसा पूर्व ने 'योग सूत्र' योग के अष्टांगिक मार्ग बताकर योग को लोकप्रिय बनाया। इनके अनुसार " योग: चित्त-वृत्ति निरोध:"। वस्तुतः योग मानव का प्रकृति से सामंजस्य स्थापित कर मानसिक, शारिरिक और आत्मिक स्वास्थ्य और स्व-नियंत्रण का व्यावहारिक जीवन विज्ञान है।
***
Jun 19, 2019
0620 शरणार्थी Refugee
0620 स्पन्दन : शरणार्थी
...
घर छूटा परिवार छूटा, छूटा खेत खलिहान
दर-दर ठोकर खा रहे, होते सतत परेशान
न रोटी-पानी बिस्तर, टेंट में बेजान जीवन
कष्ट असुरक्षा विस्थापन, भटके हुए इंसान
...
©Jangidml
...
सन्दर्भ : विश्व शरणार्थी दिवस (World Refugee Day) 20 जून। 1951 से। राजनैतिक, युध्द, भूखमरी आदि कारणों से लोग अपना निवास स्थान / देश त्याग दूसरे स्थान / देशों की शरण में जाते है। मानवीय सभ्यता और व्यावहारिक रूप से यह अत्यंत कष्टमय। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, 2018 के अनुसार 37000 लोग मजबूरी में अपना घर छोड़ रहे हैं प्रतिदिन। सबसे ज्यादा पलायन सीरिया से। माना जाता है कि विश्व भर में 2019 तक में करीब 7.8 करोड़ व्यक्ति विस्थापित (UNO)
***
Jun 16, 2019
0617 रेगिस्तान व सूखा Desertification
0617 स्पन्दन : रेगिस्तान
...
पेड़ कटे पौधे कटे, कट गए सारे जंगल
फैले रेगिस्तान यहाँ, सूखा करेगा दंगल
वन कटे तो हवा न पानी, ना मिलेगा ईंधन
गर्मी आँधी भूखमरी, होगा सर्वत्र अमंगल
...
© jangidml.170617
...
संदर्भ : विश्व दिवस रेगिस्तान एवं सूखे से निपटने बाबत (World day of combat desertification & drought) 17 जून। संयुक्त राष्ट्र द्वारा दिसम्बर, 1994 को घोषणा। बढ़ता हुआ रेगिस्तान एवं सूखा हमारे जनजीवन, वनस्पति और प्राणी जगत पर गहरा प्रभाव डालता है। पर्यावरण को प्रभावित कर पृथ्वी के इकोसिस्टम को बिगाड़ता है। जल, अन्न, रोजगार आदि के संकट पीढ़ियों में भीषण संघर्ष पैदा होगा। प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन, संरक्षण, सम्यक उत्पादन, परस्पर सहयोग, जागरूकता आदि से भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।
***
Jun 15, 2019
0616 पिता Father
0616^ स्पन्दन : पिता
...
पिता सशक्त कठोर हिमालय, गहरा सागर है आकाश
जीवन कौशल देता पग पग, शिक्षा ऊर्जा और विश्वास
...
प्रेम सुरक्षा यह पोषण करता,कर सुख सुविधा विस्तार
वटवृक्ष यह ठंडी छाँव करता, पीकर गरल देता संसार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : पिता दिवस ( Father's day ) जून, तीसरा रविवार^ ( 2019 में 16 जून ) अमेरिका एवम् भारत सहित करीब 40 देशों में आयोजन। मूलतः कैथोलिक मत के अनुसार 1508 ईस्वी में शुरुआत। अमेरिका में 1966 से जून माह का तीसरा रविवार तिथि। बहुत से देशों में इसकी तिथियां अलग-अलग। मूलतः यह दिवस पिता और पितृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिवस। परिवार हेतु पोषण, सुविधा, सुरक्षा, विकास आदि का मुख्य आधार।
***
Jun 14, 2019
0615 ब्लड ट्रांसफ्यूज़न Blood Transfusion
0615 स्पन्दन : ब्लड ट्रांसफ्यूजन
...
खून खून तो लाल है, सब में इसका प्रवाह
ए बी एबी ओ समूह,'जीन' ने सुझाही राह
हारी बीमारी चोट से, मरते हैं लाखों लोग
रक्त चढ़ाने से इन्सान, पाता जीवन वाह
...
© jangidml.170615
...
सन्दर्भ : 15 जून, 1667 में पशु से मानव को खून चढ़ाने ( Blood transfusion ) का डॉ. जीन बेपटिस्ट (Dr. Jean-Baptiste Denys), फ्रांस का प्रथम असफल प्रयास। ब्रिटेन के डॉ. जेम्स ब्लून्देल ने 1818 में सिरिंज से मानवीय खून चढ़ाने का सफल प्रयोग। ज्ञातव्य है कि मानव खून A, B, AB और O समूह के साथ +ve और -ve मिलते हैं।
***
Jun 13, 2019
0614 रक्तदान Blood Donation
0614 स्पन्दन : रक्त दान
...
ख़ून अद्भुत अमूल्य है, जीवन का यह आधार
दान ख़ून का करता रह,त्रासदी में ये करता पार
एक रंग खून मानवता का, रूपरंग छोड़ विचार
ये सहज मिल मुस्काता,धर्म अधर्म छोड़ विकार
...
©Jangidml.170614
...
सन्दर्भ : विश्व रक्तदान दिवस ( World Blood Donor Day ) 14 जून। मानव रक्त A, B, AB और O श्रेणी में मिलता है। इसमें भी धनात्मक और ऋणात्मक समूह। रक्त समूह की खोज का श्रेय कार्ल लैंडस्टीनेर ( Karl Landsteiner ) ऑस्ट्रियन को मिला। यह प्राणी के सजीवता एवं विशिष्टता का मुख्य आधार है। आपातस्थिति में रक्तदान करने पर यह 3 व्यक्तियों की जान बचाता है। 17 से 65 वर्ष आयु के स्वस्थ व्यक्ति एक बार में एक यूनिट रक्तदान कर सकते है। 3-4 माह बाद रक्तदान किया जा सकता है। रक्त की मात्रा 21 दिन में पुनः उपयुक्त स्तर पर हो जाती है। 35 से 42 दिन तक रक्त सुरक्षित रख सकते हैं।
***
Jun 9, 2019
0610 रविवार Sunday
0610 स्पंदन : आज रविवार है
...
खुशी मनाओ खुशी मनाओ आज रविवार है
देर तलक सोये और लेटें रहें आज रविवार हैं
न जाना है काम पर हमको आज रविवार है
छः दिन भागदौड़ के बाद आज रविवार है
स्कूल छुट्टी पढ़ने की छुट्टी आज रविवार है
खेंलेंगे देखेंगे टीवी कम्प्यूटर आज रविवार है
नहीं जाना हमको ऑफिस आज रविवार है
आज मिलकर ऐश करेंगें आज रविवार है
शॉपिंग सिनेमा पिकनिक आज रविवार है
पर? मजदूरों का होता कब आज रविवार है
माँ-पत्नी काम लगी है कब होता रविवार है
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : भारत में पहली बार 10 जून,1890 से रविवार को साप्ताहिक अवकाश के रूप में घोषित किया गया। इस बाबत मिल मजदूरों के नेता नारायण मेघाजी लोखंडे का योगदान भी रहा। भारत में स्कूलों में सप्ताहांत अवकाश 1844 से। अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संस्था (ISO) ने 1986 में माना रविवार को सप्ताह का आख़िरी दिन। विदेशों में रविवार अवकाश घोषणा 1843 से मानी जाती है। केंद्रीय कार्यालयों के 5 दिन कार्यदिवस का आदेश 5 जून, 1985 को।
***
Jun 8, 2019
0609 बिरसा मुंडा Birsa Munda
0609 स्पंदन : बिरसा मुंडा
...
आदिवासी धरती पुत्र, मांग रहा अधिकार
सजग सक्रिय एक सूत्र,मानी कभी न हार
राज अंग्रेजी खट्टे कर, किया परेशान सदा
आज़ादी को जागा भारत,कर्मभूमि बिहार
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : बिरसा मुंडा आदिवासी जनजागृति, स्वतंत्रता, धार्मिक, सामाजिक नेतृत्व आदि में सक्रिय। बिहार और आधुनिक झारखंड इनका कार्यक्षेत्र रहा। सेवाभाव के कारण 'धरती बाबा' कहलाते है। इस क्षेत्र में भगवान की तरह पूज्य भी। जन्म 15 नवम्बर,1875, बंगाल। आदिवासी लोगों को भड़काने के आरोप में 2 साल की सजा के अंतर्गत जेल और हैजे के कारण जेल में देहान्त 9 जून,1900 राँची जेल।
***