Showing posts with label Mahavir. Show all posts
Showing posts with label Mahavir. Show all posts

Apr 16, 2019

0417* महावीर Mahavir

0417* स्पन्दन : महावीर जयंती
...
वीरों में है  वीर  महावीर, सत्य अहिंसा अपनाय
तप संयम सहअस्तित्व, जन जन को सिखलाय
...
©Jangidml
...
संदर्भ : महावीर ( बचपन का नाम वर्द्धमान) का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, सोमवार, 599 ई. पू.* कुण्डलपुर,बिहार में माना जाता है. सिद्धार्थ-त्रिशला पुत्र. जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान ऋषभनाथ की परम्परा में 24 वें तीर्थंकर माने जाते है. इनके एक नाम 'जिन' है, के कारण ही धर्म को जैन धर्म से जाना जाने लगा. 30 साल की उम्र में राजसी एवं गृहस्थ जीवन छोड़ दीक्षा ले ली. 12 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद कैवल्य ज्ञान प्राप्त हुआ. पाखण्ड, कुरुतियाँ आदि पर प्रहार कर पँचशील सिद्धांत- अहिंसा,सत्य,अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य का प्रवर्तन किया. ई. पू. 527 कार्तिक मास,अमावस्या,दीपावली के दिन पावापुरी,बिहार में भगवान महावीर को 72 वर्ष आयु में निर्वाण प्राप्त हुआ.
***