Showing posts with label computer. Show all posts
Showing posts with label computer. Show all posts

Apr 3, 2019

0404 माइक्रोसॉफ्ट Microsoft

0404 स्पन्दन : माइक्रोसॉफ्ट
...
कंप्यूटर का आधार बना, प्रचालन हुआ सहज
कंप्यूटर उपयोगिता बढ़ी, जैसे खिलता जलज
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : बिल गेट्स (Bill Gates) एवं पॉल एलन (Paul Allen) ने मिलकर 4 अप्रैल, 1975 में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) कम्पनी की शुरुआत की। कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम(OS), ऑफिस सूट (MS Office) आदि के यूजर-फ्रेंडली सॉफ्टवेयर्स के कारण लोकप्रियता। MS DOS के बाद 1995 में MS Windows का प्रथम वर्जन उतारा। नवीनतम वर्ज़न Windows 10 है। विश्व में सबसे अधिक ओएस विंडोज है। बिल गेट्स कई सालों तक विश्व के सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्ति भी रहे।
***

Mar 14, 2019

0315 डॉट कॉम Dot Com

0315 स्पन्दन : डॉट कॉम (dot com)
...
इंटरनेट पर  रजिस्टर्ड पहली,सिम्बोलिक्स है नाम
सिस्टम सॉफ्टवेयर ये बनाती,अब भी करती काम
...
©jangidml
...
संदर्भ : 15 मार्च, 1985 को सिम्बोलिक्स (Symbolics. com) अमेरिका, विश्व की प्रथम रजिस्टर्ड इंटरनेट डोमेन है। यह अभी तक सक्रिय है। इसने LISP प्रोग्रामिंग विकसित की थी। ज्ञातव्य है कि वर्तमान में 340 मिलियन से ज्यादा वेबसाइट रजिस्टर्ड है। नेट पर अथाह सूचना भंडार प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। डोमेन नेम विशिष्ठ नेट एड्रेस होता है।
***

Feb 15, 2019

0215 कंप्यूटर Computer

0215 स्पन्दन : कम्प्यूटर
...
गणित गणना स्मृति का, विकसित अद्भुत यंत्र
सरल हुआ डाटा रखना,लगता जादूई सा मन्त्र
घर ऑफिस  शिक्षा स्वास्थ, बैंक या है व्यापार
मनोरंजन का आधार बना, संचार  सुविधा तंत्र
...
©jangidml.180215
...
सन्दर्भ : प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Calculator) का एकर्ट एवं मौचली (J. Presper Eckert & John Mauchly) द्वारा पेंनेसिल्विन्या विश्विद्यालय, अमेरिका में 1946 में प्रदर्शन. 30 टन के इस कंप्यूटर में 18000 वैक्यूम ट्यूब, 1500 रिले आदि का उपयोग किया गया. 30×50 वर्गफीट की जगह घेरने के साथ 200 किलोवॉट ऊर्जा खर्च करता. आर्मी के कार्य विशेष के लिए बना यह कंप्यूटर 15 फरवरी, 1946 को समर्पित. यह कंप्यूटर 20 सेकण्ड में वह गणना करने में सक्षम थी जो एक व्यक्ति 100 साल में कर पाता.
***