0213 स्पन्दन : रेडियो
...
घर-घर गूँजे आकाशवाणी, सुनते लगा के कान
काम के संग नाटक कहानी, न्यूज़ गायन गान
...
©Jangidml.170213
...
संदर्भ : विश्व रेडियो दिवस (World Radio Day) 13 फरवरी। यूनाइटेड नेशन्स रेडियो,1946 की स्थापना की याद में 2013 से मनाया जाता है। भारत में 1927 रेडियो सेवा चालू। 1937 में इसे 'आल इण्डिया रेडियो' फिर 1957 में 'आकाशवाणी' नाम दिया गया। आधुनिक समय में टीवी, मोबाइल आदि के कारण इसका उपयोग एवं विस्तार धीमा।
****
Feb 13, 2019
0213 Radio रेडियो
Feb 11, 2019
0211 Thomas Edison
0211 स्पन्दन : एडीसन
...
उतरा घर घर सूर्य धरा पर,जगमग सकल संसार
एडिसन है अजर अमर, कर हज़ार आविष्कार
...
© Jangidml.170211
...
संदर्भ : थॉमस अल्वा एडीसन का जन्म 11 फरवरी,1847, अमेरिका। मात्र तीन माह की स्कूली शिक्षा। महान आविष्कारक। औद्योगिक शोध और विकास कार्य। इनके नाम 1093 आविष्कार पेटेंट है जिनमें समस्त मानवजाति हितार्थ यथा बल्ब, फोनोग्राम, माइक्रोफोन, वीडियो कैमरा, विद्युत जनरेटर आदि शामिल है। 18 अक्टूबर, 1931 को देहावसान।
***
Feb 6, 2019
02.07 Space Walk
0207 स्पंदन : मानव उड़ान
...
अंतरिक्ष में चल रहे हैं, बिना किसी राह
मानवता के हितकर है, इनकी एक चाह
...
©jangidml
...
सन्दर्भ : अंतरिक्ष में नासा (NASA) के स्पेस शटल के दो अंतरिक्षयात्री ब्रूस मैककैंडलेस (Bruce McCandless II) तथा रॉबर्ट स्टीवर्ट (Robert L. Stewart) ने बिना मानवीय सहयोग के अंतरिक्ष में 2 फरवरी, 1984 को चहल कदमी की।
***
Feb 4, 2017
Selfie
0205 स्पन्दन- सेल्फी
...
हद हुई अब पागलपन की
पल पल फोटो खींचे अपने
भूल खुशी ग़म का अन्तर
बस फोटो ही सजाये अपने
...
©Jangid.170205
...
संदर्भ : Selfie, self portrait शब्द से बना, जो Karl Kruszelnicki,Australia द्वारा 2002 में अभिव्यक्ति किया गया. 2013 में ओक्सफोर्ड डिक्सनरी में शामिल. कैमरे से स्वयं का फोटो Robert Cornelius,1839 द्वारा लिया गया था. डिजिटल कैमरे के निर्माण 1970 के बाद यह शौक आज चरम सीमा की ओर है. युवाओं व महिलाओं में यह शौक अधिक . मनोवैज्ञानिक शोध व विश्लेषण कई प्रकार के निष्कर्ष देते हैं.
बहरहाल यह शौक विश्व भर में दुर्घटनाओं व असामयिक मौत का कारण भी बनती जा रही है.
Feb 2, 2017
0201 स्पन्दन- बजट चिंतन
0201 स्पन्दन- बजट चिंतन
...
व्यापारी गृहिणी कर्मचारी, डॉक्टर मजदूर किसान
कितना किस में लाभ हुआ,क्या बजट ने रखा मान
...
© Jangid.170201
...
संदर्भ : भारत का आम बजट पहली बार
एक फरवरी, 2017 को प्रस्तुत और
पहली बार ही इस बजट के साथ
रेल बजट भी प्रस्तुत किया गया.